खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। मां के इलाज और पूजा-पाठ के नाम पर ठगों द्वारा एक दुकानदार से लाखों रुपये और सोने के आभूषण ठग लिए है। करीब 13 लाख 82 हजार रुपये की ठगी के मामले में छावनी पुलिस न अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा3(5) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंधी कालोनी स्टेशन रोड दुर्ग निवासी प्रार्थी संजय अठवानी ने 21 जनवरी को छावनी थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि धमधा नाका दुर्ग में उनकी संजय सायकल स्टोर्स नाम से दुकान है। करीब 15 दिन पहले दो व्यक्ति उनकी दुकान पर साइकिल देखने के बहाने आए और बातचीत के दौरान उनका मोबाइल नंबर ले लिया। उन्होंने अपना नाम राजू बताते हुए अपना मोबाइल नंबर भी दिया और बाद में संपर्क करने की बात कही।
दो-तीन बाद राजू ने फोन कर यह कहकर विश्वास में लिया कि उसे प्रार्थी की मां की तबीयत खराब होने की जानकारी है और पूजा-पाठ से इलाज कर ठीक किया जा सकता है, जिसके लिए कुछ खर्च आएगा। लगातार फोन पर बातचीत के बाद 16 जनवरी 2026 को राजू ने प्रार्थी को पावर हाउस फल मार्केट के पास बुलाया। वहां उसके साथ एक महिला भी थी। इलाज के नाम पर देवी मां को चढ़ाने के लिए एक नारियल और 1100 रुपये लिए गए।इसके बाद आरोपितों ने कहा कि मां पूरी तरह ठीक हो जाएंगी, इसके लिए घर के मंदिर में मां के पहने हुए सोने के आभूषण और चार लाख रुपये रखने होंगे, जिन्हें 20 जनवरी 2026 को लाकर देना होगा। तय दिन दोपहर करीब 2.30 बजे आरोपितों ने प्रार्थी को रेलवे स्टेशन पावर हाउस भिलाई के पास बुलाया।
प्रार्थी अपनी कार क्रमांक सीजी-07 बीएस 0514 से वहां पहुंचा और अपनी मां के चार सोने के कंगन (प्रत्येक लगभग 15 ग्राम, कुल 60 ग्राम, अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये) तथा नकद 8,82,300 रुपये आरोपितों को सौंप दिए। आरोपितों ने शाम को घर आकर पूजा करने की बात कही, लेकिन वे नहीं आए। जब प्रार्थी ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ। आरोपितों ने प्रार्थी से 13,82,300 रुपये की ठगी की है। मामले की जानकारी स्वजनों को देने के बाद प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर छावनी पुलिस के द्वारा मोबाइल नंबर 8055722514 के धारक एवं उसके अन्य साथी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
Trending
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर


