खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले में बीती रात अंधड़-बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की रबी सीजन की खड़ी फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। प्रभावित किसान शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
महासमुंद मुख्यालय से सटे आसपास के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों ( कौंदकेरा, मुस्की, बनसिवनी, कांपा, गोपालपुर, सोरिद, परसदा (ब) आदि ) में खेतों में खड़ी धान गिरने और खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसी गांव में 50 एकड़, कहीं 30 एकड़ तो कहीं 40 एकड़ में लगे रबी सीजन के धान की फसल पर असर पड़ा है। रेघा पर खेत लेकर खेती करने वाले किसानों की कमर टूट गई है। योगेश्वर चन्द्राकर, मुरली चन्द्राकर, नारायण ध्रुव समेत अन्य किसानों का कहना है कि हमारी धान की फसल तैयार थी। एक दो दिनों में फसल की कटाई करनी थी पर अचानक आई अंधड़-बारिश से आधा से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में क्या मालिक को देंगे, क्या खाद-बीज का पैसा देगे समझ में नहीं आ रहा है।
इस मामले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का कहना है कि फसल नुकसान की सूचना मिली है। सभी एसडीएम को नुकसान फसलों का आंकलन करने आदेशित किया गया है। इसके बाद नियमानुसार आर्थिक मदद की जाएगी।
बता दें कि बीती रात महासमुंद जिले के 06 तहसीलों में औसतन 17.3 मिमी बारिश हुई है। महासमुंद में 22 मिमी, बागबाहरा में 25 मिमी, पिथौरा में 10.1 मिमी, बसना में 12.6 मिमी, सरायपाली में 2 मिमी एवं कोमाखान में 32.6 मिमी बारिश हुई है।
Trending
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध


