खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज गुरूवार काे एनएमडीसी स्टील प्लांट की वादा खिलाफी काे लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि एनएमडीसी और सरकार की मिली भगत से बस्तर के लोगों के साथ खुला धोखा किया जा रहा है। हम बस्तर के लाेगाें के हक़, रोज़गार, ज़मीन, पानी के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
उन्हाेने बताया कि एनएमडीसी स्टील प्लांट की वादा खिलाफी के विरूद्ध आज के धरना प्रदर्शन में हमारी प्रमुख मांगाें में 1. एनएमडीसी का निजीकरण तुरंत रोका जावे, बस्तरवासियों को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जावे, 2. एफएसएनए प्रा. लि. को दिए गए 300 करोड़ के संदिग्ध टेंडर की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो, 3. प्रभावित गांवों को सीएसआर मद से पानी, बिजली, सड़क और विकास कार्यों के लिए राशि आबंटित की जाए, 4.हवा, ध्वनि और काले ज़हरीले पानी से फैल रहे प्रदूषण पर तत्काल रोक लगे, 5. प्रभावित ग्रामीणों को मुफ्त इलाज मिले, कोपागुड़ा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोला जाए, 6. प्रभावित ग्रामीणों को मुफ्त इलाज मिले, कोपागुड़ा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोला जाए, 7. बस्तर के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए आवासीय स्कूल अनिवार्य रूप से खोले जाएं, 8. आईटीआई और स्किल ट्रेनिंग से युवाओं को रोज़गार दिया जाए , ठेका प्रथा खत्म हो, 9. खेल अकादमी के लिए 50 एकड़ ज़मीन आरक्षित कर स्टेडियम बनाया जाए, 10. किसानों की बर्बाद होती फसल और ज़मीन का मुआवज़ा तुरंत दिया जाए, 11. नगरनार–जगदलपुर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और मरम्मत हो, 12. हर माह समन्वय समिति की बैठक अनिवार्य हो, गांवों को मेलों और विकास कार्यों के लिए अनुदान मिले, 13 . स्थानीय लोगों को वेंडर शिप दिया जाए। इस दाैरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता माैजूद थे।
Trending
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर


