Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित
- पहला बड़ा मंगल के दिन भोग, पूजा, चोला चढ़ाने में न करें ये गलती, जानें क्या है नियम
Author: Khabar World
नई दिल्ली। बॉलीवुड के लिए नए साल की शुरुआत काफी दिलचस्प रही है। एक तरफ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और ठीक कमाई कर रही है। अच्छी बात ये है कि इस फिल्म ने वीकेंड पर भी कमाई में तेजी दिखाई है। चलिए यहां जानते हैं ‘इक्कीस’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को कितनी नोट छापे हैं? ‘इक्कीस’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई? रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ अभी भी सिनेमाघरों…
नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में नाक बंद होना, गले में खराश, खांसी और सांस लेने में दिक्कत होना आम बात है। ठंड के साथ-साथ बढ़ता प्रदूषण भी इन परेशानियों को और बढ़ा देता है। ऐसे समय में भाप लेना एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। यह न सिर्फ तुरंत राहत देता है, बल्कि लंबे समय तक आराम भी पहुंचाता है। गर्म भाप लेने से नाक और गले की जकड़न कम होती है और बंद रास्ते खुलने लगते हैं। यह बलगम को पतला करने में मदद करती है, जिससे खांसी और सीने की जकड़न में राहत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में आत्महत्या किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है। मृतक सुनील सेन्ट्रल जेल की बाड़ी गोल 5 नंबर बैरक में बंद था। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील महानद ने शाम करीब 6 बजे बैरक के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उन्हें इस घटना की सूचना देर रात दी गई। परिजनों के आरोपों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रह सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम नतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकोर्ड किया गया है। इसके अलावा कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। राजधानी रायपुर में 5 जनवरी को सुबह के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। वे 11.30 बजे मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे। 2 बजे से 4.30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में VB-GRG बिल( विकसित भारत – गारंटी फ़ार रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। साथ ही वे छत्तीसगढ़ राज्य (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025 को लेकर भी जानकारी देंगे।
KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में विख्यात है। इसी कड़ी में अब कांगेर घाटी में एक और अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति सामने आई है, जिसे “ग्रीन केव” (ग्रीन गुफा) नाम दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और वन्य धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। वन मंत्री श्री कश्यप ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने तकनीक के इस्तेमाल से पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी व व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है । जिले के थानों में स्थित मालखानों को अब हाईटेक किया जा रहा है । इसके तहत मालखाना में आने वाले हर जब्त सामान पर यूनिक क्यूआर कोड लगाया जा रहा है । इस नई व्यवस्था से मालखाना प्रबंधन पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही यह जानकारी सामने आ जाएगी कि संबंधित सामान किस केस से जुड़ा है, कब जब्त हुआ, किस थाना क्षेत्र से आया और उसकी वर्तमान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा रविवार को स्थानीय बस्तर आर्ट गैलरी में राज्य के रजत जयंती वर्ष तथा राज्य शासन की सेवा और विकास के दो साल सुशासन से समृद्धि का सफर पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मनोरंजक खेल एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों को तन्मयता के साथ देखा। साथ ही मनोरंजक खेल एवं क्विज स्पर्धा में सक्रिय सहभागिता निभाई । इस दौरान कला जत्था दल द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की सुरमयी प्रस्तुति दी गई, साथ ही एलईडी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के निगम क्षेत्र अंर्तगत विजय वार्ड में आज रविवार काे एक महत्वपूर्ण सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ईसाई समाज से जुड़े 11 लोगों ने अपने मूल धर्म हिंदू धर्म में घर वापसी की। यह घर वापसी कार्यक्रम अविनाश सिंह गौतम के मार्गदर्शन में एवं डालेश्वर नाग के नेतृत्व में संपन्न हुआ । जिसमें अविनाश सिंह गौतम और विहिप के नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह ने पैर धोकर भगवा गमछा व श्रीमद भगवत गीता भेंट स्वरूप देकर मूल धर्म में वापसी करवाई। अविनाश सिंह गौतम ने बताया विजय वार्ड के ढालेश्वर…
कांकेर में आतंक का पर्याय बने वन्यजीव: तारसगांव के खेतों में दिनदहाड़े घूमे दो भालू, दहशत में ग्रामीण
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के तारसगांव के पास दिन के उजाले में दो भालू खेतों में घूमते हुए देखे गए । यह इलाका गांव से सटा हुआ है, और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। जंगली जानवर अक्सर भोजन और पानी की तलाश में शहरी क्षेत्रों की ओर बढ़ते हैं। कांकेर जिले में भालू और तेंदुए जैसे जंगली जानवरों का शहरी क्षेत्रों में दिखना आम हो गया है। ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें इन जानवरों ने मनुष्यों और पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के लिए खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। विदित…

