नई दिल्ली। बॉलीवुड के लिए नए साल की शुरुआत काफी दिलचस्प रही है। एक तरफ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और ठीक कमाई कर रही है। अच्छी बात ये है कि इस फिल्म ने वीकेंड पर भी कमाई में तेजी दिखाई है। चलिए यहां जानते हैं ‘इक्कीस’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को कितनी नोट छापे हैं?
‘इक्कीस’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ अभी भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है, लेकिन इसके बावजूद अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने पहले वीकेंड में शानदार परफॉर्म किया है। यह एक वॉर बेस्ड फिल्म है और धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। बता दें कि ये फिल्म अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म है और ये दिवंगत धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। ‘इक्कीस’ को दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत ठीक-ठाक रही है। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50% की भारी गिरावट आई। लेकिन वीकेंड पर इसने अपनी कलेक्शन में अच्छी ग्रोथ दिखाई।
इसी के साथ ‘इक्कीस’ के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 7 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन इसकी कमाई में 50 फीसदी की गिरावट आई और इसकी कमाई 3.5 करोड़ रुपये रही। इसके बाद इसने तीसरे दिन 32.86 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इक्कीस’ ने रिलीज चौथे दिन यानी पहले संडे को 5 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘इक्कीस’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 20.15 करोड़ रुपये हो गई है।
‘इक्कीस’ अभी नहीं वसूल पाई आधा बजट
भारत में ‘इक्कीस’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘इक्कीस’ को कथित तौर पर 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया हैं। फिलहाल ये फिल्म अभी तक अपना आधा बजट भी वसूल नहीं पाई है। हालांकि 23 जनवरी, 2025 तक सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज होने तक फिल्म के लिए कोई कंप्टीशन नहीं है, जिससे उम्मीद है कि ये फिल्म अपना बजट निकाल लेगी। हालांकि अगस्तय नंदा की ये बायोपिक ड्रामा फिल्म सफल होगी या नहीं ये देखन वाली बात होगी।
‘इक्कीस’ के बारे में
ये बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान अरुण खेत्ररपाल की वीरता और बलिदान की कहानी बयां करती है। फिल्म में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी आखिरी फिल्म में अभिनय किया है, साथ ही जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और राहुल देव सहायक भूमिकाओं में हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की स्टोरी राघवन, अरिजीत बिस्वास और पूजा लाधा सुरती ने लिखी है।
Trending
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘हंटर’, 5 केंद्रों पर बिक्री बैन, 17 को नोटिस
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश


