ज्येष्ठ माह में 8 बड़े मंगल का संयोग बन रहा है। पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026 को है। इस दिन कुछ खास बातों का जरुर ध्यान रखें, नहीं तो हनुमान जी की पूजा व्यर्थ चली जाएगी।
पहला बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा में चरणामृत का प्रयोग न करें। बजरंगबली की पूजा में ये वर्जित है। इसके अलावा हनुमानजी की पूजा में पान अर्पित करते समय इस बात का ख्याल रखें की कभी भी चूना लगा हुआ पान भगवान को अर्पित नहीं करना चाहिए। उन्हें मीठा पान चढ़ाएं।
हनुमानजी को ब्रह्मचारी माना गया है और साथ ही उन्होंने महिलाओं को माता का दर्जा दिया है, इसलिए बड़ा मंगल की पूजा में स्त्रियां हनुमान जी की मूर्ति को स्पर्श न करें।
हनुमान को चोला चढ़ाते समय ध्यान रखें कि बाबा को पैरों से सिर की ओर चोला चढ़ाएं, यदि प्रतिमा पर पहले से चोला है, तो उसे सम्मानपूर्वक हटाकर जल में प्रवाहित कर दें।
महिलाओं को हनुमानजी की पूजा में बजरंगबाण का पाठ नहीं करना चाहिए। ऐसा करना वर्जित माना जाता है। क्योंकि यह अत्यंत उग्र और शक्तिशाली माना जाता है। इसके अलावा सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ कर सकती हैं।
हनुमान जी की पूजा के दौरान भूलकर भी काले या सफेद कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हनुमान जी की पूजा करते समय लाल और पीले वस्त्र धारण करना शुभ रहता है।
हनुमान जी के व्रत में नमक का सेवन भूलकर भी न करें। इसके साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। व्रतधारी घर में तामसिक भोजन भी न करें। इससे पूजन निष्फल होता है।
Trending
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित
- पहला बड़ा मंगल के दिन भोग, पूजा, चोला चढ़ाने में न करें ये गलती, जानें क्या है नियम
- मुंबई इंडियंस ने बचाई साख , रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत खिताबी दौर में बरकरार मुंबई इंडियंस
- गर्मियों में विटामिन सी से भरपूर ये खट्टा फल सेहत के लिए अमृत समान, पानी में निचोड़ कर पिएं इसका रस, होंगे ये फायदे
- सचिन तेंदुलकर और निर्मला सीतारमण का ‘डीपफेक’ वीडियो दिखाकर पूर्व सैनिक से 45 लाख की ठगी
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष


