खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में आत्महत्या किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है। मृतक सुनील सेन्ट्रल जेल की बाड़ी गोल 5 नंबर बैरक में बंद था।
मिली जानकारी के अनुसार, सुनील महानद ने शाम करीब 6 बजे बैरक के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उन्हें इस घटना की सूचना देर रात दी गई। परिजनों के आरोपों के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुनील महानद को जेल में प्रताड़ना दी जा रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उन्होंने जेल की व्यवस्था पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि सुनील महानद पॉक्सो एक्ट के तहत मामले में जेल में बंद था। मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- मुंबई इंडियंस ने बचाई साख , रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत खिताबी दौर में बरकरार मुंबई इंडियंस
- गर्मियों में विटामिन सी से भरपूर ये खट्टा फल सेहत के लिए अमृत समान, पानी में निचोड़ कर पिएं इसका रस, होंगे ये फायदे
- सचिन तेंदुलकर और निर्मला सीतारमण का ‘डीपफेक’ वीडियो दिखाकर पूर्व सैनिक से 45 लाख की ठगी
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट
- केरलम में UDF की ऐतिहासिक वापसी: “यह तंत्र पर जनतंत्र की जीत है” – भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री साय का आज बस्तर दौरा…
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव


