खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से एक तरफ भाजपा नेता जहां गदगद हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस के प्रति गुस्सा भी फूट रहा है। यह भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के बयानों में साफ नजर आती है, जिसमें वे कांग्रेस को श्राप देते हुए कहा कि कांग्रेस ने 14 अगस्त की रात को भारत का बंटवारा किया। मैं श्राप देता हूं कि भारत कांग्रेस मुक्त हो जाए।
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता जहां भी जाते हैं, सरकार बनाकर आते हैं। दीदी से परेशान होकर जनता ने उनको निपटा दिया। 4 मई को ममता गईं। जनता ने भारत और सनातन को बचाने का काम किया गया है। अब सबके साथ मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे। अखंड भारत का सपना पूरा होगा।
वहीं विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में जो ज्यादा बड़ा थैला देता है, उसे काम मिलता है। मगर विधायक संगीता सिन्हा विधानसभा में अच्छे मुद्दे उठाती हैं, इसलिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।
इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को अर्बन नक्सली बताए जाने का समर्थन करते हुए पुरंदर मिश्रा ने कहा कि नक्सल को जीवित रखने में कांग्रेस का हाथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हठधर्मिता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों ने नक्सलवाद का सफाया किया। नक्सलमुक्त होने से बस्तर में टूरिज्म बढ़ेगा, सरकार की आय बढ़ेगी।
विदेशी फंडिंग में छग में 12 से ज्यादा NGO के जांच दायरे में आने पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जो फंडिंग विदेश से आ रहा है, उसमें कुछ लोग स्पेसिफाई हुए हैं। विष्णु देव साय की सरकार में सब पर कार्रवाई होगी।
राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर बीजेपी विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी हमारे बीजेपी के स्टार प्रचारक है। इसलिए भगवान उन्हें खुश रखे, स्वस्थ रखें। हमारे यहां के कांग्रेस के नेता शराब घोटाले से उभर नहीं पाए हैं, इसलिए नशे में कुछ भी बयान देते रहते हैं।
Trending
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित


