खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने तकनीक के इस्तेमाल से पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी व व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है । जिले के थानों में स्थित मालखानों को अब हाईटेक किया जा रहा है । इसके तहत मालखाना में आने वाले हर जब्त सामान पर यूनिक क्यूआर कोड लगाया जा रहा है । इस नई व्यवस्था से मालखाना प्रबंधन पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही यह जानकारी सामने आ जाएगी कि संबंधित सामान किस केस से जुड़ा है, कब जब्त हुआ, किस थाना क्षेत्र से आया और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है। इससे पहले भी बस्तर पुलिस ने अपराधियों के रिकार्ड को आनलाइन करने और एक क्लिक में अपराधियों के डाटा देखने की व्यवस्था कर चुकी है ।
अब तक मालखाना रजिस्टर में मैन्युअल एंट्री की जाती थी, जिससे गलती या जानकारी अपडेट न होने की आशंका बनी रहती थी। क्यूआर कोड सिस्टम लागू होने के बाद एक क्लिक में पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। मोबाइल या कंप्यूटर से स्कैन करते ही केस नंबर, जब्ती तारीख, धारा, फरियादी और जांच अधिकारी की जानकारी भी देखी जा सकेगी। नई व्यवस्था से कोर्ट में पेशी के दौरान जब्त सामान पेश करना आसान होगा। इसके अलावा केस प्रॉपर्टी की ट्रैकिंग आसान होगी, पुराने मामलों के सामान की पहचान तुरंत हो सकेगी, ऑडिट और निरीक्षण में समय की बचत होगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह पहल डिजिटल पुलिसिंग और ई-गवर्नेस की दिशा में एक मजबूत कदम है। भविष्य में इस सिस्टम को और अपग्रेड कर अन्य तकनीकी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। यह प्रयोग सफल होने पर इसे बस्तर संभाग के अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकता है।
बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि अभी मालखाना को हाइटेक किया जा रहा है, हर सामान पर क्यूआर कोड लगाया जा रहा है। मालखाना में रखे गए सामान के गुम होने, खराब होने या पहचान में दिक्कत जैसी समस्याएं अक्सर सामने आती थीं। अब क्यूआर कोड के जरिए हर सामान की डिजिटल पहचान होगी। इससे न सिर्फ सामान सुरक्षित रहेगा बल्कि यह भी तय हो सकेगा कि किसी भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ


