Author: Khabar World

*भगवान बाहुबली के नाम के दुरुपयोग पर रोक की मांग* KWNS-  रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने जैन धर्म के आराध्य भगवान बाहुबली के पवित्र नाम के दुरुपयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। सोसायटी की ओर से प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भगवान बाहुबली अहिंसा, तप, त्याग और आत्मसंयम के सर्वोच्च प्रतीक हैं। *वे न केवल जैन समाज, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति में उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।* पत्र में चिंता जताई गई है कि वर्तमान समय में *“बाहुबली” जैसे पवित्र नाम का प्रयोग अपराधी, गैंगस्टर और माफिया…

Read More

शहीद वीरनारायण सिंह जी का जीवन अन्याय के विरुद्ध, संघर्ष और समाज के हित में समर्पण की प्रेरणा देता है : डिप्टी सीएम साव विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं हुई मजबूत, 57 एंबुलेंस से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के जयनगरपारा कोदवाबानी में स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद वीरनारायण सिंह जी के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह जी का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। आरक्षक से मारपीट के आरोप में रामपुर विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना रजगामार पुलिस चौकी परिसर में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की है। घटना 31 दिसंबर की रात रजगामार पुलिस चौकी में हुई थी। आरक्षक विकास कोसले करतला थाने से डाक लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए थे और रात में अपने घर लौट गए थे। आरक्षक कोसले घर पर थे, तभी उनके ममेरे भाई राजेंद्र जांगड़े ने भागते हुए आकर बताया कि जयकिशन पटेल ने उनके…

Read More

ब्रश करते समय फटी गर्दन की नस, फ़िर अंबेडकर के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय ने चिकित्सा जगत में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। अस्पताल के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति की जान बचाकर ‘स्पॉन्टेनियस कैरोटिड आर्टरी रप्चर’ (SCAR) का सफल ऑपरेशन किया है। यह छत्तीसगढ़ का पहला और दुनिया के दुर्लभतम मामलों में से एक है। रायपुर के रहने वाले एक 40 वर्षीय दुकानदार सुबह घर पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में पत्रकारों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है। डॉ. गौरीशंकर कश्यप की स्मृति में संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जांजगीर में पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि पत्रकार समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके स्वास्थ्य की चिंता करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा- पत्रकार साथी स्वस्थ रहें, मस्त रहें और व्यस्त रहें। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि पत्रकारों की मांग पर इस तरह का स्वास्थ्य…

Read More

एक गांव में एक कुम्हार रहता था। वह मिट्टी के अत्यन्त सुन्दर पात्र बनाता था और उन्हें भट्टी में पकाकर कठोर करता था। एक वर्ष जब कुम्हार ने पात्रों को पकाने के लिए भट्टी में डाला, तो उसने देखा की अग्नि पात्रों को पकाने में सक्षम नहीं थी। कुम्हार के निरन्तर कोशिश करने के बाद भी मिट्टी के पात्र पक नहीं पा रहे थे। फिर कुम्हार ने सहायता के लिए राजा से सम्पर्क किया। कुम्हार की व्यथा सुनने के पश्चात् महाराज ने राजपुरोहित से विचार-विमर्श किया, उनसे इस विचित्र समस्या का समाधान मांगा। राजपुरोहित ने सुझाव दिया कि प्रत्येक समय…

Read More

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया था। टीम के कप्तान संजू सैमसन को ट्रेड कर चेन्नई सुपर किंग्स में भेज दिया था। इस ट्रेड के बदले राजस्थान ने अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया। संजू के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कौन संभालेगा? संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान ने 2025 सीजन खेला था। उस दौरान रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया था। संजू के अनफिट रहने पर कुछ…

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लिए नए साल की शुरुआत काफी दिलचस्प रही है। एक तरफ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और ठीक कमाई कर रही है। अच्छी बात ये है कि इस फिल्म ने वीकेंड पर भी कमाई में तेजी दिखाई है। चलिए यहां जानते हैं ‘इक्कीस’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को कितनी नोट छापे हैं? ‘इक्कीस’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई? रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ अभी भी सिनेमाघरों…

Read More

नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में नाक बंद होना, गले में खराश, खांसी और सांस लेने में दिक्कत होना आम बात है। ठंड के साथ-साथ बढ़ता प्रदूषण भी इन परेशानियों को और बढ़ा देता है। ऐसे समय में भाप लेना एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। यह न सिर्फ तुरंत राहत देता है, बल्कि लंबे समय तक आराम भी पहुंचाता है। गर्म भाप लेने से नाक और गले की जकड़न कम होती है और बंद रास्ते खुलने लगते हैं। यह बलगम को पतला करने में मदद करती है, जिससे खांसी और सीने की जकड़न में राहत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में आत्महत्या किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है। मृतक सुनील सेन्ट्रल जेल की बाड़ी गोल 5 नंबर बैरक में बंद था। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील महानद ने शाम करीब 6 बजे बैरक के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उन्हें इस घटना की सूचना देर रात दी गई। परिजनों के आरोपों…

Read More