खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में पत्रकारों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है। डॉ. गौरीशंकर कश्यप की स्मृति में संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जांजगीर में पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि पत्रकार समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके स्वास्थ्य की चिंता करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा- पत्रकार साथी स्वस्थ रहें, मस्त रहें और व्यस्त रहें। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि पत्रकारों की मांग पर इस तरह का स्वास्थ्य शिविर हर छह माह में आयोजित किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के पत्रकार अपने परिजनों के साथ पहुंचे और जांच कराई। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, 2D ईको, ब्लड टेस्ट, डेंटल और आई चेकअप सहित विभिन्न प्रकार की जांच की गई।
संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. लोकेंद्र कश्यप ने बताया कि शिविर में 25 लोगों का आई चेकअप, 30 से अधिक लोगों का ईसीजी और करीब 65 लोगों की अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर को लेकर पत्रकारों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Trending
- मुंबई इंडियंस ने बचाई साख , रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत खिताबी दौर में बरकरार मुंबई इंडियंस
- गर्मियों में विटामिन सी से भरपूर ये खट्टा फल सेहत के लिए अमृत समान, पानी में निचोड़ कर पिएं इसका रस, होंगे ये फायदे
- सचिन तेंदुलकर और निर्मला सीतारमण का ‘डीपफेक’ वीडियो दिखाकर पूर्व सैनिक से 45 लाख की ठगी
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट
- केरलम में UDF की ऐतिहासिक वापसी: “यह तंत्र पर जनतंत्र की जीत है” – भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री साय का आज बस्तर दौरा…
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव


