खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। केरलम में जीत को यूडीएफ पर विश्वास की जीत करार दिया। वहीं अन्य राज्यों के परिणाम को लेकर कहा कि वे उम्मीदों के विपरीत हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केरलम को फिर तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए और यूडीएफ पर जनता के भरोसे की जीत है। कुछ राज्यों में परिणाम हमारी आशा के अनुरूप नहीं आए हैं। निराश होना स्वाभाविक है लेकिन हम आत्ममंथन करते हुए फिर जनता के बीच जाएंगे। हमारी लड़ाई एक पूरे तंत्र से है, जिसे हम जनतंत्र से हराएंगे। इधर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केरलम की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। केरलम की जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है, हम उस पर खरा उतरेंगे।
Trending
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित
- पहला बड़ा मंगल के दिन भोग, पूजा, चोला चढ़ाने में न करें ये गलती, जानें क्या है नियम
- मुंबई इंडियंस ने बचाई साख , रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत खिताबी दौर में बरकरार मुंबई इंडियंस
- गर्मियों में विटामिन सी से भरपूर ये खट्टा फल सेहत के लिए अमृत समान, पानी में निचोड़ कर पिएं इसका रस, होंगे ये फायदे
- सचिन तेंदुलकर और निर्मला सीतारमण का ‘डीपफेक’ वीडियो दिखाकर पूर्व सैनिक से 45 लाख की ठगी
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट


