Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
- मुख्यमंत्री साय से मिले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
- झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सामाजिक संस्था जीवन समृद्धि सहयोग संस्थान रायपुर द्वारा बस्तर संभाग के जगदलपुर कार्यालय में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गंगा नगर के वार्ड पार्षद श्रीमती आशा साहु एवं संस्था के सदस्य अंबुज मानिकपुरी, जागृति वर्मा, संतोष कुमार नाग एवं संस्था के सचिव सुरेंद्र सोनी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के पश्चात नन्हें बच्चों को मिठाईयां बांटी और बच्चों ने भी उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रभार जिला कबीरधाम के आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन भी किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों और देशभक्त जनता को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, देश की अखंडता, एकता और प्रगति के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदाबाजार में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के त्याग व संघर्ष को नमन करते हुए, तिरंगे के सम्मान के साथ लोकतंत्र, एकता और अखंडता की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। आइए, संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. रवि मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात् डॉ. मित्तल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभाग के अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, संयुक्त संचालक डी.एस. कुशराम, पवन गुप्ता, बालमुकुंद तम्बोली, धनंजय राठौर, जयंत देवांगन, जितेन्द्र नागेश, इस्मत जहां दानी सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने आत्महत्या की कोशिश की। जवान ने परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। जवान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें आत्मघाती कदम के कारणों का जिक्र है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी। जिसके बाद उसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर मकान में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं और तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में काफी समय से युवक-युवतियों की संदिग्ध आवाजाही देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शिकायत दी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट परेड का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री का संदेश उपस्थित जनसमूह के बीच वाचन कर सुनाया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। पूरा हाई स्कूल मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजीव भवन रायपुर में दीपक बैज ने गणतंत्र दिवस 2026 पर तिरंगा फहराया। साथियों आज का दिन समूचे भारतवासियों के लिए गौरव का दिन है। आज के दिन ही स्वतंत्र भारत के संविधान को लागू किया गया था तथा सही मायने में संविधान को लागू कर प्रजातांत्रिक गणराज्य के रूप में भारत ने अपने नागरिकों को समता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान किया है। हमारा संविधान हमें दुनिया के अन्य प्रजातांत्रिक देशों से अलग करता है। क्योंकि भारत ने आज के दिन जो संविधान लागू किया ऐसा वृहद संविधान दुनिया के किसी भी देश के पास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। अंबिकापुर के पीजी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। देश के साथ छत्तीसगढ़ भी 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका ने तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सीएम साय प्रदेश के दूसरे सीएम हैं जिन्होंने बिलासपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी ली। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी साल 2001 से लेकर 2003 तक गणतंत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनवरी के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर लगातार कम हो रहा है। उत्तरी इलाकों में लोगों को धीरे-धीरे कोहरे और ठंड से राहत मिल रही है। अब नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आज से एक्टिवेट होने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद यानी 28 जनवरी को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ मेघगर्जन होने की संभावना है। वहीं प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में 1-3°C की क्रमिक वृद्धि होने होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव और सबसे कम न्यूनतम…

