खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर मकान में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं और तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में काफी समय से युवक-युवतियों की संदिग्ध आवाजाही देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उक्त मकान में आए दिन हंगामा, गाली-गलौज और अनैतिक गतिविधियां होती हैं। इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। इन हरकतों से असुरक्षा का जोखिम पैदा हो गया है। लोग काफी परेशान है।
संदिग्ध हालत में महिलाओं और युवकों को पकड़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना पुलिस ने संबंधित मकान पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर के अंदर से पांच महिलाओं और तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


