खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजीव भवन रायपुर में दीपक बैज ने गणतंत्र दिवस 2026 पर तिरंगा फहराया। साथियों आज का दिन समूचे भारतवासियों के लिए गौरव का दिन है। आज के दिन ही स्वतंत्र भारत के संविधान को लागू किया गया था तथा सही मायने में संविधान को लागू कर प्रजातांत्रिक गणराज्य के रूप में भारत ने अपने नागरिकों को समता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान किया है।
हमारा संविधान हमें दुनिया के अन्य प्रजातांत्रिक देशों से अलग करता है। क्योंकि भारत ने आज के दिन जो संविधान लागू किया ऐसा वृहद संविधान दुनिया के किसी भी देश के पास नहीं है। हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो अपने नागरिकों के मूलभूत अधिकारों के साथ उनके कर्तव्यों की भी व्याख्या करता है। हमारे पूर्वजों ने हमें जो संविधान दिया, वह महज एक किताब नहीं, बल्कि न्याय, स्वतंत्रता और समानता की गारंटी है। लेकिन आज दुख के साथ कहना पड़ता है कि हमारे इस गौरवशाली संविधान पर लगातार प्रहार किये जा रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और जनता की आवाज को दबाने की कोशिशें सुनियोजित तरीके से हो रही है। साथियों प्रदेश की भाजपा सरकार पिछले दो वर्षो में अलोकप्रिय साबित हो चुकी है जो मोदी की गारंटी के नाम पर 2023 के विधानसभा चुनावों में लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आई थी। भाजपा ने दो वर्षों में अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया है।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


