खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनवरी के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर लगातार कम हो रहा है। उत्तरी इलाकों में लोगों को धीरे-धीरे कोहरे और ठंड से राहत मिल रही है। अब नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आज से एक्टिवेट होने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद यानी 28 जनवरी को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ मेघगर्जन होने की संभावना है। वहीं प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में 1-3°C की क्रमिक वृद्धि होने होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। इस दौरान किसी भी इलाके में बारिश नहीं दर्ज हुई है। हालांकि जल्द ही वर्षा की गतिविधि होगी।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उससे लगे हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को 26 जनवरी को प्रभावित करने की संभावना है। 30 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। कल यानी 26 जनवरी 2026 को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि का क्रम जारी रहने की संभावना है। 31 जनवरी से वर्षा की गतिविधि प्रारंभ होने की संभावना है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में सोमवार को मौसम शुष्क और धुंध छाए रहने की संभावना है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रह सकता है।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


