Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांकेर के पीढ़ापाल गांव में आज 50 से अधिक परिवारों के 200 धर्मांतरित लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सामूहिक रूप से घर वापसी की है। इस दौरान 25 गांवों के समाज प्रमुखों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठों की मौजूदगी में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और फिर गंगाजल छिड़क कर, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सम्मान के साथ मूल धर्म में वापसी कराई गई। जानकारी के अनुसार, इस मुहिम में पीढ़ापाल, धनतुलसी, मोदे, साल्हेभाट, किरगापाटी और तरांदुलगांव के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। कोंडागांव जिला नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया मिसाल कायम कर रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन से जिले में 500 घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस योजना के तहत लक्ष्य प्राप्ति में कोंडागांव जिला पूरे राज्य में अग्रणी है। यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक 426 सौर संयंत्रों का विद्युत ग्रिड से सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन किया जा चुका है, जबकि शेष संयंत्रों को ग्रिड से जोड़ने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। इसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सिम्स अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग ने 5 साल के बच्चे के जन्मजात घुटने की कटोरी (हैबिचुअल पटेला डिस्लोकेशन) का सफल ऑपरेशन किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह बीमारी अत्यंत दुर्लभ है, जो लगभग एक लाख बच्चों में से केवल 5 से 6 बच्चों में पाई जाती है। लोरमी निवासी गुलशन साहू को चलने-फिरने में गंभीर दिक्कत के चलते सिम्स के आर्थोपेडिक ओपीडी में लाया गया था। बच्चे के घुटने की कटोरी चलते समय बार-बार अपनी जगह से खिसक जाती थी, जिससे उसे सामान्य गतिविधियों में परेशानी होती थी। आर्थोपेडिक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय घिल्ले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ को लेकर डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की ताकत और सटीक रणनीति के चलते एक बड़ा नक्सली न्यूट्रलाइज किया गया है। इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली दिलीप बेडजा सहित चार नक्सलियों को मारा गया है। इस ऑपरेशन के बाद नेशनल पार्क एरिया अब लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है, जो राज्य के लिए एक बड़ी सफलता है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि कार्रवाई से पहले नक्सली दिलीप बेडजा को आत्मसमर्पण और मुख्यधारा में लौटने के लिए समझाने की कोशिश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। मुख्यमंत्री साय ने आज सूरजपुर प्रवास के दौरान अरुणोदय कोचिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने आगे कहा, नि:शुल्क शासकीय कोचिंग के माध्यम से युवाओं को PSC, व्यापम, SSC, रेलवे, शिक्षक भर्ती जैसी परीक्षाओं में मिली सफलताएं अत्यंत सराहनीय हैं। युवाओं को बेहतर शिक्षा, पारदर्शी परीक्षाएँ, आधुनिक लाइब्रेरी और समान अवसर देना हमारी प्राथमिकता है। लक्ष्य तय करें, बड़े सपने देखें और पूरी लगन से उन्हें साकार करें। सरकार आपके साथ खड़ी है। हमारे युवा, हमारी ताकत
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश के किसानों पर सरकार का बड़ा प्रभाव पड़ा है। मनरेगा के नियम बदले जा रहे हैं। उन्होंने भगवान राम और महात्मा गांधी दोनों का अपमान किया है। जिनको साल में 100 दिन का काम मिलता था, क्या उनके कामों का ये हिसाब करेंगे? गरीबी नहीं, गरीबों को हटाना इनका मकसद है। यह बात महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने कही। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुमिता मिश्रा, महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलों देवी नेताम के साथ मीडिया से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। दो गाड़ियों की टक्कर की घटना पुलिस के लिए फायदेमंद साबित हुई। भुक्ता में कार ने इनोवा को टक्कर मारी। कार नहीं रुकी, तो इनोवा के मालिक ने पीछा किया। कार लुकापारा गांव में जाकर फंस गई। इधर इनोवा 15 किमी तक पीछा कर पहुंची और कार को घेर लिया। कार का ड्राइवर भाग गया और उसमें सवार युवक पकड़ा गया। कार की तलाशी में गांजा मिला। पुलिस पहुंची तो तीन बोरियों में 123 किलो गांजा जब्त हुआ, जो कि ओडिशा से मप्र ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरगढ़…
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला कल यानी रविवार, 18 जनवरी को खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में जो भी टीम तीसरा वनडे जीतेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगी। भारतीय टीम 2019 से घर पर वनडे सीरीज नहीं हारी है। वहीं न्यूजीलैंड ने कभी भारत में वनडे सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने में अपना पूरा जोर लगाएंगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया…
नई दिल्ली। आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 44 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया। आइए जानते हैं फिल्म का अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा। धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk के मुताबिक, धुरंधर ने 44वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। 44वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म ने 44वें दिन 3 करोड़ की कमाई…
नई दिल्ली। लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने के लिए आपको खानपान हेल्दी रखना होगा। डाइट में हर तरह के पौष्टिक तत्वों का होना जरूरी है। दिन भर आपका शरीर और दिमाग काम करता रहता है, एक्टिव रहता है, ऐसे में इसे आराम देने के लिए, खोई ऊर्जा, ताकत को बरकरार रखने के लिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त महसूस करें। फिट रहें और एनर्जेटिक महसूस करें। कुछ खाद्य पदार्थ को एक साथ खाने से सेहत को काफी लाभ होता है। ऐसे में आप छुहारे और दूध के कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई करें। जी हां, छुहारे…

