खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ को लेकर डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की ताकत और सटीक रणनीति के चलते एक बड़ा नक्सली न्यूट्रलाइज किया गया है। इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली दिलीप बेडजा सहित चार नक्सलियों को मारा गया है। इस ऑपरेशन के बाद नेशनल पार्क एरिया अब लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है, जो राज्य के लिए एक बड़ी सफलता है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि कार्रवाई से पहले नक्सली दिलीप बेडजा को आत्मसमर्पण और मुख्यधारा में लौटने के लिए समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसने हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ा। इसके बाद सुरक्षाबलों को मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ी। नेशनल पार्क एरिया अब लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है। गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नक्सलवाद के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। आने वाले समय में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि बस्तर अंचल में स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित किया जा सके।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


