नई दिल्ली। आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 44 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया। आइए जानते हैं फिल्म का अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, धुरंधर ने 44वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। 44वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म ने 44वें दिन 3 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 821।35 करोड़ हो गया है। फिल्म पर हाल में रिलीज हुई किसी भी फिल्म का असर नहीं पड़ा है।
इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल अहम रोल में हैं। फिल्म में सारा अर्जुन फीमेल लीड में हैं। इस फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर अक्षय खन्ना की रही। अक्षय की एक्टिंग के लोग मुरीद हो गए। वहीं उनका डांस भी हिट रहा। फिल्म में एक आइटम नंबर भी था, जो कि काफी सुर्खियों में रहा। इस आइटम नबंर का नाम था शरारत। इस गाने पर आयशा खान और क्रिस्टल डीसूजा ने परफॉर्म किया था।
फिल्म के ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ कमाए। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 253.25 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 172 करोड़ कमाए। चौथे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 106.5 करोड़ रहा. वहीं पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 51.25 करोड़ कमाए। छठे हफ्ते में फिल्म ने 26.35 करोड़ का कलेक्शन किया।
बता दें कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होना है। दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


