खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश के किसानों पर सरकार का बड़ा प्रभाव पड़ा है। मनरेगा के नियम बदले जा रहे हैं। उन्होंने भगवान राम और महात्मा गांधी दोनों का अपमान किया है। जिनको साल में 100 दिन का काम मिलता था, क्या उनके कामों का ये हिसाब करेंगे? गरीबी नहीं, गरीबों को हटाना इनका मकसद है। यह बात महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने कही।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुमिता मिश्रा, महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलों देवी नेताम के साथ मीडिया से रू-ब-रू हुईं। गुंजन सिंह ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद अपराध अनकंट्रोल हुआ है। ये काम नहीं कर रहे है, सिर्फ अय्याशी कर रहे हैं। जो देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार से प्रशा,न को अवश्यवस्था मिल रही है। सरकार में आने के लिए ये हर वादे करते हैं। लेकिन सरकार में आने के बाद ये फैल हो जाते हैं। गृहमंत्री ने चुनाव के दौरान अपराध के आंकड़े दिए, उसके बाद अपराध के आंकड़े बढ़ रहे हैं। रायपुर, कोरबा की घटना देखी है। 9 साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने एक शर्मसार घटना को अंजाम दिया है। कोरबा में भी वैसे घटना घटी है।
गुंजन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते वर्ष ही अपराध की घटना डराने वाली है। हमारे पास आंकड़े मौजूद हैं। इनके मंत्री का जो घिनौना डांस है, वो शर्मनाक है, ये राम का नाम लेकर भगवान राम के नाम को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा के नेता मिलकर अश्लीलता फैलाने का काम कर रहे हैं। घर की महिलाएं असुरक्षित हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ अपराध और नशा का गढ़ बन चुका है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


