खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। दो गाड़ियों की टक्कर की घटना पुलिस के लिए फायदेमंद साबित हुई। भुक्ता में कार ने इनोवा को टक्कर मारी। कार नहीं रुकी, तो इनोवा के मालिक ने पीछा किया। कार लुकापारा गांव में जाकर फंस गई। इधर इनोवा 15 किमी तक पीछा कर पहुंची और कार को घेर लिया। कार का ड्राइवर भाग गया और उसमें सवार युवक पकड़ा गया। कार की तलाशी में गांजा मिला। पुलिस पहुंची तो तीन बोरियों में 123 किलो गांजा जब्त हुआ, जो कि ओडिशा से मप्र ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरगढ़ जिले के भुक्ता में शनिवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे मेन रोड पर मुरलीधर पटेल अपनी इनोवा घर से निकाल रहा था। इसी समय ओडिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार ने इनोवा को टक्कर मार दी और भाग गया। इस पर गुस्साए मुरलीधर ने इनोवा से बलेनो का पीछा किया। बलेनो के ड्राइवर को भोक्ता से प्रकाशपुर होकर भठली के पास मुड़ना था लेकिन पीछे आ रही इनोवा के चक्कर में लुकापारा की ओर चला गया। गांव के अंदर जाकर बलेनो फंस गई। इस बीच 15 किमी पीछा कर पहुंचे मुरलीधर ने इनोवा लाकर बलेनो के सामने खड़ी कर दी।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


