Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शनिवार को माओवादियों के खिलाफ जवानों ने बड़ा प्रहार किया। बीजापुर और सुकमा के इलाकों में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों की दोनों कार्रवाईयों में बड़ी सफलता हासिल हुई है। बीजापुर में दो नक्सलियों के शव और हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं। वहीं सुकमा मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हुए हैं। सुकमा के किस्टाराम एरिया में नक्सलियों पर डीआरजी जवान कहर बनकर टूटे हैं। सर्च ओपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई नक्सलियों को ढेर किया, जिसमें डीवीसीएम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। राज्य सरकार ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्ति की है। देर रात जारी आदेश में मनोज कुमार खिलारी को जिले के नया कप्तान बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग से आदेश जारी किया गया है। बता दें कि 2014 बैच के IPS मनोज खिलारी अभी दूसरी वाहिनी बिलासपुर में कमांडेंट थे। जीपीएम जिले के पुलिस अधीक्षक 31 दिसंबर को रिटायर हो गए थे। जिसके बाद राज्य सरकार ने नए पुलिस अधीक्षक को पदस्थापना की है।
हिन्दी पंचांग का 11वां महीना माघ 4 जनवरी से शुरु हो रहा है और 1 फरवरी तक रहेगा। ये महीना धर्म-कर्म के नजरिए से बहुत खास है। इस महीने में किए गए पूजन, तीर्थ दर्शन और नदी स्नान से धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। इस महीने में तिल-गुड़ का सेवन खासतौर पर करना चाहिए। माघ मास में प्रयाग राज में स्नान करने का महत्व काफी अधिक है। जो लोग इस माह में प्रयाग में स्नान करते हैं, उन्हें अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है। इस शुभ काम से भगवान विष्णु की भी विशेष…
नई दिल्ली। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में 29 दिन पूरे कर लिए हैं और अब भी ये ब़ॉक्स ऑफिस की बादशाह बनी हुई है। अपनी एक्साइटिंग कहानी और शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर यह एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर गुरुवार को अपने 5वें हफ्ते में एंट्री कर गई थी चलिए यहा जानते है ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में अब तक कितनी कमाई कर ली है। ‘धुरंधर’ ने 29वें दिन वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई? ‘धुरंधर’ को अब एक महीना पूरा होने वाला है लेकिन अब भी ये दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। अपने 29 दिनों के सफर…
नई दिल्ली। कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं, जिन्हें LDL और HDL के नाम से जाना जाता है। दोनों ही शरीर के लिए जरूरी हैं। आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल के कारण एलडीएल जिसे गंदा कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं, तेजी से बढ़ने लगता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट का बढ़ जाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक हो सकते हैं। इसलिए इसे जितना जल्दी हो सके कंट्रोल करना करना जरूरी होता है। इसके लिए आप क्या जरूरी कदम उठा सकते हैं, चलिए जानते है। कोलेस्ट्रॉल एक तरह की चर्बी, जो शरीर की कोशिकाओं की बाहरी परत में पाई जाती है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और कोहरा छाने की संभावना भी है। उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में बने साइक्लोन सर्कुलेशन के असर से छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.8°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 08.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस बीच, अंबिकापुर से लगे श्रीगढ़ में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य में वन क्षेत्रों में अवैध शिकार की रोकथाम के लिए वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) के मार्गदर्शन में जंगलों में नियमित पेट्रोलिंग और जांच की जा रही है। इसके तहत पूरे राज्य में वन विभाग की टीमें लगातार सतर्क रहकर कार्रवाई कर रही हैं। गरियाबंद क्षेत्र में वन विभाग को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर 01 जनवरी को परिक्षेत्र परसुली अंतर्गत ग्राम कोपेकसा में बड़ी कार्रवाई की गई। सर्च वारंट के तहत सहायक वन संरक्षक नदीम कृष्णा बरिहा, आर.के. साहू एवं शिव प्रसाद ध्रुव के संयुक्त नेतृत्व में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड अब प्रचंड रूप लेने वाली है। 24 घंटे के बाद तापमान में गिरवाट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने तीन दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों पर शनिवार को बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। इसके अलावा एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सुकमा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनता में सरकार और पुलिस के प्रति इतना ज्यादा आक्रोश क्यों बढ़ता जा रहा है। पुलिस के प्रति इतना आक्रोश दो साल के पहले कभी नहीं दिखा है। इसके पहले कवर्धा में भी सरकार और पुलिस के प्रति आक्रोश के कारण एक व्यक्ति को उसके घर में जिंदा जला दिया गया था। बलौदाबाजार में भी सरकार के प्रति आक्रोश के कारण एसपी, कलेक्टर कार्यालय को जला दिया गया था। बलरामपुर में जनता ने एसडीएम को मारने दौड़ाया था, उनको भाग कर जान बचानी पड़ी थी। पिछले पौने 2 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की बधाई दी। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सब्बो भाई-बहिनी, महतारी अउ सियान-जवान मन ला जय जोहार। हमर छत्तीसगढ़ के लोक परब ‘छेरछेरा’ के गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ सुभकामना। छेरछेरा ह, हमर संस्कृति म, दान-पुन के महापरब आय। छेरछेरा तिहार ह, हमन ला, दान-धरम अउ आपस म मिल के रहे के संदेश देथे। उन्होंने आगे कहा कि छेरछेरा तिहार सिखाथे के अन्न के दान सबसे बड़े दान आय। हमर किसान भाई, हमर अन्नदाता, जेकर मेहनत ले घर-घर मा अन्न…

