खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शनिवार को माओवादियों के खिलाफ जवानों ने बड़ा प्रहार किया। बीजापुर और सुकमा के इलाकों में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों की दोनों कार्रवाईयों में बड़ी सफलता हासिल हुई है। बीजापुर में दो नक्सलियों के शव और हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं। वहीं सुकमा मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हुए हैं।
सुकमा के किस्टाराम एरिया में नक्सलियों पर डीआरजी जवान कहर बनकर टूटे हैं। सर्च ओपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई नक्सलियों को ढेर किया, जिसमें डीवीसीएम मंगडु के भी मारे जाने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक किस्टाराम एरिया में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ स्थल से सभी 12 नक्सलियों के शव के साथ एक 47 और इंसास राइफल बरामद किया गया है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। डीआरजी जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो माओवादियों को मार गिराया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। इलाके में जवानों का सर्च अभियान जारी है।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली, जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। डीआरजी की टीम दक्षिण बस्तर क्षेत्र में अभियान पर निकली थी। इस दौरान डीआरजी ओर माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुबह 05 बजे से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। इलाके में जवानों का सर्च अभियान जारी है। अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद हुए है। बीजापुर एसपी डॉ। जितेन्द्र यादव ने घटना पुष्टि की है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
- मुख्यमंत्री साय से मिले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
- झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे


