खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड अब प्रचंड रूप लेने वाली है। 24 घंटे के बाद तापमान में गिरवाट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने तीन दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों पर शनिवार को बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। इसके अलावा एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान सुकमा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में है। जिसके साथ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक द्रोणिका है। इसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग देशांतर 75°E के साथ अक्षांश 33°N के उत्तर में है।
रायपुर में 3 जनवरी को धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त


