Author: Khabar World

जीवन और मृत्यु के बीच का फासला जितना छोटा लगता है, उतना ही गहरा भी होता है। इंसान पूरी जिंदगी कमाने, बनाने और रिश्ते निभाने में लगा रहता है, लेकिन आखिर में सवाल यही उठता है-जाने के बाद क्या होगा? हिंदू मान्यताओं में कुछ ऐसे कर्म बताए गए हैं, जो इस अंतिम यात्रा को आसान बना सकते हैं। इन्हीं में से एक है गौ दान। अक्सर आपने सुना होगा कि मृत्यु से पहले गाय का दान करने से आत्मा को वैतरणी नदी पार करने में मदद मिलती है और मोक्ष का रास्ता खुलता है, लेकिन क्या ये सिर्फ आस्था है…

Read More

नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा ने बीते शनिवार (18 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान अभिषेक ने सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच अभिषेक ‘जीरो’ पर आउट हुए थे। चेन्नई के खिलाफ अभिषेक ने 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। इसके साथ वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बतौर ओपनर सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में फिफ्टी लगाकर कायम किया था। चेन्नई के खिलाफ खेली 59…

Read More

नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी फिल्मों को लेकर फैंस में अलग लेवल का क्रेज देखने को मिलता है। अब अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को भी फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए। दुनियाभर में फिल्म धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। ‘भूत बंगला’ ने दो दिन में कमाए इतने करोड़ Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 60.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 18.50 करोड़ का बिजनस किया। फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट में 9…

Read More

सुबह की शुरुआत अगर एक गिलास गर्म पानी से की जाए, तो यह छोटी सी आदत शरीर पर बड़ा असर डाल सकती है। बहुत से लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन गर्म पानी पीना सबसे आसान और असरदार घरेलू उपायों में गिना जाता है। आयुर्वेद में भी गुनगुने पानी को पाचन सुधारने और शरीर को संतुलित रखने में सहायक माना गया है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पर्याप्त पानी पीना शरीर के हर सिस्टम के लिए जरूरी है, और गुनगुना पानी कुछ लोगों के लिए ज्यादा आरामदायक विकल्प हो सकता है। नियमित रूप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिधमा में जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने वृद्धा पर जानलेवा हमला किया। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में शामिल आधा दर्जन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। सभी जेल दाखिल कर दिए गए हैं। पूरा मामला बरियो पुलिस चौकी का है। जानकारी के अनुसार, बरियो पुलिस चौकी में प्रार्थी कुलन रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 15 अप्रैल को बेटा और बहू के साथ घर के समीप बाड़ी में लगाए मूंगफली फसल से घास निकालने गए थे जबकि पत्नी राजी बाई और नतनी पायल घर में थी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर जल्द ही सपरिवार छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। वह 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह अबूझमाढ़ से सटे इंद्रावती नदी के तटीय इलाके में बसे ग्राम छिंदनार में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सचिन बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते भी नजर आएंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। तेंदुलकर फाउंडेशन ने छिंदनार में ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों को खेल के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा में तब प्रयास प्रारंभ किया था, जब यहां नक्सली समस्या गंभीर थी। अब जब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य इलाके में गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार को राजनांदगांव का तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं दुर्ग और रायपुर में 43 डिग्री की गर्मी ने कहर बरपाया है। शहरी इलाके में दिन के साथ रात भी उबल रही है और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ज्यादा हो गया है। गर्मी से राहत और मौसम में बदलाव की संभावना अभी दिखाई नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश का मध्य इलाका गर्मी की चपेट में पूरी तरह आ चुका है। इन क्षेत्रों के अधिकतम तापमान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। आज प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कल रायपुर में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से होगी और सुभाष स्टेडियम पहुंचकर सम्मेलन व समापन होगा। इसके अलावा 20–21 अप्रैल को प्रदेशभर में महिला पदयात्राएं और 23–24 अप्रैल को जनआक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह रविवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह आठ बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर आएंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और नारी शक्ति के साथ सीधा अन्याय है। यह केवल एक विधेयक नहीं था, बल्कि देश की माताओं-बहनों को उनका अधिकार दिलाने का एक ऐतिहासिक प्रयास था, जिसे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के चलते रोक दिया। भारतीय जनता पार्टी सदैव से महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार…

Read More