खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य इलाके में गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार को राजनांदगांव का तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं दुर्ग और रायपुर में 43 डिग्री की गर्मी ने कहर बरपाया है। शहरी इलाके में दिन के साथ रात भी उबल रही है और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ज्यादा हो गया है। गर्मी से राहत और मौसम में बदलाव की संभावना अभी दिखाई नहीं पड़ रही है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश का मध्य इलाका गर्मी की चपेट में पूरी तरह आ चुका है। इन क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव में लू जैसे हालत बने हुए हैं। पिछले चौबीस घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।
प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने और एक-दो स्थानों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है। वहीं दो दिनों के बाद कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। शनिवार को सबसे ज्यादा राजनांदगांव में 45 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मन्नार की खाड़ी तक पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, राॅयल सीमा और तमिलनाडु तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर फैला हुआ है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक बिहार, अप हिमालयीन पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय तक विस्तारित है। वहीं एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन मौसम प्रणालियों की वजह से प्रदेश में 19 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रह सकती है। बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है।
राजधानी में आज अच्छी गर्मी पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने आज ग्रीष्म लहर और रातें गर्म होने की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: ₹2000 से शुरू होंगे टिकट, RCB का होगा MI और KKR से मुकाबला
- यमलोक की यातनाओं से बचना है? मोक्ष प्राप्ति के लिए जरूरी है ये खास दान, गरुड़ पुराण में मिलता है इसका वर्णन
- अभिषेक शर्मा का ‘सुपर’ धमाका: CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास
- ‘भूत बंगला’ का वैश्विक स्तर पर दबदबा, दो दिनों में ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार!
- सुबह की एक अच्छी आदत- गर्म पानी के सेवन से शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव
- जमीन के टुकड़े के लिए अपनों ने छीनी जिंदगी: बलरामपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में 6 रिश्तेदार गिरफ्तार
- बस्तर में गूंजेगा ‘सचिन-सचिन’: 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के छिंदनार में बच्चों संग बल्ला थामेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’
- छत्तीसगढ़ में ‘भीषण गर्मी’ का रेड अलर्ट: राजनांदगांव में पारा 45 पार, रायपुर में ‘लू’ का कहर


