Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन- प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- बस्तर संभाग के सभी जिलाें यलो अलर्ट जारी
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा ने बंदूक की नोक पर चुराया जनादेश”
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका
- विश्व कार्टूनिस्ट दिवस 2026: रायपुर में जुटेगा कार्टूनिस्टों का महाकुंभ, ‘बस्तर पर्यटन’ पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ओएसडी और प्रभावशाली नेताओं के करीबी होने का झांसा देकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी की गई है। इस केस में पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की, तब पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के मंडीपारा उरैहा निवासी अंबिका प्रसाद भारद्वाज पोल्ट्री फॉर्म संचालक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। गोबरा नवापारा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां चोरों ने 50 लाख से अधिक के चांदी और नगदी रकम की चोरी कर ली है। घटना से गोबरा नवापारा के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। गोबरा नवापारा के गिट्टीपारा स्थित कमलेश ज्वेलर्स के बेसमेंट में घुसकर अज्ञात चोरों ने लगभग 25 किलो चांदी और ढाई लाख रुपए नगदी रकम की चोरी कर ली। यह चोरी इसलिए भी हैरतअंगेज है क्योंकि दुकान के साथ ही दुकान संचालक का घर भी जुड़ा हुआ है। मामले की जानकारी दुकान संचालक को आज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल के समग्र विकास को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुशासन और तेज विकास को लेकर शासन की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार के तेजी से विस्तार पर मंथन किया जा रहा है। बैठक में बस्तर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सुरक्षा, रोजगार, कौशल विकास, पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने के उपायों पर मंथन किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। IPL 2026 की शुरुआत मार्च महीने से होने वाली है, जिसका क्रिकेट प्रेमियों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। लेकिन दूसरी ओर IPL 2025 की चैंपियन टीम आरसीबी के मैचों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई घटना के बाद फ्रेंचायजी ने होम ग्राउंड में बदलाव करने का विचार किया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि आरसीबी के सभी मैच मुंबई और रायपुर में खेले जाएंगे। यानि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का एक भी मैच नहीं होगा। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के डीवाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सरकण्डा थाना क्षेत्र से महिला के साथ अनाचार और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। यहां लापता पति को खोजने में मददगार बनकर पहुंचे एक युवक ने महिला का भरोसा जीतकर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने खुद को महिला के पति का दोस्त बताया और इसी बहाने घर आना-जाना शुरू किया। धीरे-धीरे उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का आश्वासन देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। जब महिला ने आरोपी पर शादी करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। धान खरीदी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पात्रता अनुसार किसानों के एक-एक दाना धान की खरीदी होगी। कांग्रेस पार्टी ने धान खरीदी के मामले में शुरू से भ्रम फैलाने का काम किया। नियत नहीं है, व्यवस्था नहीं है। तैयारी नहीं है, यह सबने कहा, लेकिन इन सभी को निराधार बताते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी हो रही है। किसान धैर्य रखें, उनका धान भी खरीदा जाएगा। वहीं धान खरीदी गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्ती को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विभिन्न जिलों में कलेक्टर औचक निरीक्षण कर रहे हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के अश्लील डांस मामले में अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर सी प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वन मंडल अधिकारी (DFO) ने पुलिस अधीक्षक को वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने पत्र लिखा है। दरअसल, गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले के अश्लील डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के सामने आने के बाद…
लोहड़ी पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों का विशेष त्योहार है, जोकि हर साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2026) से एक रात पहले मनाई जाती है। आज 13 जनवरी 2026 को देशभर में लोहड़ी की धूम देखने को मिल रही है। लोहड़ी के पावन दिन पर लोग इकट्ठा होकर घर के बाहर पवित्र अग्नि जलाते हैं। अग्नि में मूंगफली, पॉपकॉर्न आदि जैसी चीजें अर्पित की जाती है और फिर सभी लोग भंगड़ा-गिद्दा करते हुए ढोलक की धुन पर अग्नि के चारों और घूमते हैं और नाचते-गाते हैं। आइए जानते हैं शाम के समय कितने बजे जलाई जाएगी लोहड़ी की अग्नि…
नई दिल्ली। सफल शुरुआत के बाद, प्रभास स्टारर और मारुति निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को ज्यादातर निगेटिव रिव्यू मिले हैं, जिसका असर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दिखना शुरू हो गया है। भले ही फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की हो, लेकिन भारतीय सिनेमा को घरेलू और इंटरनेशनल लेवल पर कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले प्रभास ‘द राजा साब’ से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है?…
नई दिल्ली। आज के दौर में ज़्यादातर घरों में आरओ या वाटर फिल्टर लगा हुआ है और लोग यह मान लेते हैं कि अब उनका पीने का पानी पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? बिना यह जाने कि पानी का पीएच लेवल और टीडीएस कितना है, अगर उसका सेवन किया जाए तो वही पानी सेहत के लिए खतरा भी बन सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, गलत पीएच और ज्यादा टीडीएस वाला पानी धीरे-धीरे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए केवल फिल्टर लगाना ही काफी नहीं, बल्कि पानी की गुणवत्ता को समझना भी उतना…

