खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आने वाले हैं, जिसके लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। इस बीच चुनाव परिणामों के रुझानों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि BJP ने बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से सत्ता चुराया।
दीपक बैज ने अपने बयान में कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही थी। वहां तो ED, CBI, चुनाव आयोग, केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री, पूरा मंत्रीमंडल, पुलिस अधिकारी चुनाव लड़ रहे थे। ढाई लाख से ज्यादा पुलिस कर्मी और सेंट्रल फोर्स लगाकर चुनाव कराया गया है। बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से सत्ता चुराने का काम भाजपा ने किया है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने हाईजैक कर चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में किया। ये जीत भाजपा की नहीं चुनाव आयोग और सहयोगी टीम की है।
Trending
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन- प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- बस्तर संभाग के सभी जिलाें यलो अलर्ट जारी
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा ने बंदूक की नोक पर चुराया जनादेश”
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका
- विश्व कार्टूनिस्ट दिवस 2026: रायपुर में जुटेगा कार्टूनिस्टों का महाकुंभ, ‘बस्तर पर्यटन’ पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय


