खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। IPL 2026 की शुरुआत मार्च महीने से होने वाली है, जिसका क्रिकेट प्रेमियों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। लेकिन दूसरी ओर IPL 2025 की चैंपियन टीम आरसीबी के मैचों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई घटना के बाद फ्रेंचायजी ने होम ग्राउंड में बदलाव करने का विचार किया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि आरसीबी के सभी मैच मुंबई और रायपुर में खेले जाएंगे। यानि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का एक भी मैच नहीं होगा।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी के 5 और रायपुर में दो मैचों का आयोजन किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में आईपीएल या आरसीबी की ओर से अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बदलाव की वजह IPL 2025 में RCB के चैंपियन बनने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ को बताया जा रहा है।
बता दें कि IPL 2025 में आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद लाखों फैंस में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। इसी कारण टीम अब अगले सीजन के लिए बेंगलुरु में मैच आयोजित करने को प्राथमिकता नहीं दे रही है। वहीं, दूसरी ओर खबर ये भी आई थी कि आरसीबी रायपुर क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाने पर विचार कर रही है।
Trending
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका
- विश्व कार्टूनिस्ट दिवस 2026: रायपुर में जुटेगा कार्टूनिस्टों का महाकुंभ, ‘बस्तर पर्यटन’ पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज


