लोहड़ी पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों का विशेष त्योहार है, जोकि हर साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2026) से एक रात पहले मनाई जाती है। आज 13 जनवरी 2026 को देशभर में लोहड़ी की धूम देखने को मिल रही है।
लोहड़ी के पावन दिन पर लोग इकट्ठा होकर घर के बाहर पवित्र अग्नि जलाते हैं। अग्नि में मूंगफली, पॉपकॉर्न आदि जैसी चीजें अर्पित की जाती है और फिर सभी लोग भंगड़ा-गिद्दा करते हुए ढोलक की धुन पर अग्नि के चारों और घूमते हैं और नाचते-गाते हैं। आइए जानते हैं शाम के समय कितने बजे जलाई जाएगी लोहड़ी की अग्नि और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
आज कितने बजे जलेगी लोहड़ी
ज्योतिषियाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, आज लोहड़ी के दिन विशाखा नक्षत्र और शूल योग बना है। इसके अलावा शुक्र भी आज 13 जनवरी 2026 को सुबह 03:40 पर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। लोहड़ी जलाने के लिए आज 13 जनवरी को शाम 05:43 से शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी और यह महूर्त 07:15 तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप लोहड़ी की पवित्र अग्नि (अलाव) जला सकते हैं। इसके बाद सभी लोग अग्नि की 7 या 11 बार परिक्रमा करें।
लोहड़ी पूजा विधि
जिस स्थान पर लोहड़ी जलानी हो, सबसे पहले उस स्थान की साफ-सफाई कर लें। इसके बाद लकड़ियों का ढ़ेर बनाकर उसमें आग जलाएं। सभी लोग एक साथ बैठकर दुल्ला-भाटी और लोहड़ी की लोककथाएं सुनें। लोहड़ी की अग्नि में तिल-गुड़, रेवड़ी, मक्का, गजक और मूंगफली जैसी चीजें अर्पित करें और अग्नि के चारों ओर 7 या 11 बार परिक्रमा करें। मक्का को नई फसल का प्रतीक मानकर लोग लोहड़ी की अग्नि मे इसे डालते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस दिन घरों में मकके की रोटी और सरसों का साग भी बनाया जाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S.किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका
- विश्व कार्टूनिस्ट दिवस 2026: रायपुर में जुटेगा कार्टूनिस्टों का महाकुंभ, ‘बस्तर पर्यटन’ पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज


