खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। गोबरा नवापारा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां चोरों ने 50 लाख से अधिक के चांदी और नगदी रकम की चोरी कर ली है। घटना से गोबरा नवापारा के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
गोबरा नवापारा के गिट्टीपारा स्थित कमलेश ज्वेलर्स के बेसमेंट में घुसकर अज्ञात चोरों ने लगभग 25 किलो चांदी और ढाई लाख रुपए नगदी रकम की चोरी कर ली। यह चोरी इसलिए भी हैरतअंगेज है क्योंकि दुकान के साथ ही दुकान संचालक का घर भी जुड़ा हुआ है। मामले की जानकारी दुकान संचालक को आज सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और जांच कर रहे हैं। मामले में संदिग्धों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलावा भेजा गया है। इतनी बड़ी चोरी की घटना से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
Trending
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका
- विश्व कार्टूनिस्ट दिवस 2026: रायपुर में जुटेगा कार्टूनिस्टों का महाकुंभ, ‘बस्तर पर्यटन’ पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज


