Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ
Author: Khabar World
धान की उपज का मिला सर्वाधिक दाम, अन्य फसलों की खेती से बढ़ी आमदनी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। धान उपार्जन केन्द्रों पर लागू पारदर्शी एवं डिजिटल व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय में सुविधा मिल रही है। शासन द्वारा की गई व्यवस्था से अब धान विक्रय प्रक्रिया सरल, सुगम और आसान हो गई है। अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घंघरी के किसान लाल सांडिल ने बताया कि उनके दादा झेमल राम सांडिल के नाम से इस वर्ष कुल 19.60 क्विंटल धान का रकबा दर्ज है। उन्होंने बताया कि डिजिटल व्यवस्था से समय की बचत हुई और उपार्जन केन्द्र में भीड़ की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और समाज में उनकी निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना आज महिला सशक्तिकरण की एक प्रभावी और दूरगामी पहल के रूप में उभर रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसरों से भी जोड़ रही है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की निश्चित सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान प्रदान करना है। इस योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले या बिना छत वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिल रहा है आवास का लाभ प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के ग्राम बंगुरकेला निवासी ज्ञानु भगत को प्रधानमंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसे वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी का दायित्व सौंपा गया है। विशेष टीम द्वारा घटना स्थलों एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले…
मुख्यमंत्री कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर में रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मोपॉलिटन रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। व्यापार जगत की बेहतरी और ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जीएसटी दरों में कटौती की गई, जिसका सीधा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में मंडी में लगने वाला शुल्क को शून्य करने की घोषणा की।राइस मिल एसोसिएशन की मांग पर अगले एक साल के लिए यह बड़ी राहत दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरे संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना सौभाग्य का विषय है। धान की जितनी प्रजातियां छत्तीसगढ़ में हैं, उतनी कहीं और नहीं है। छत्तीसगढ़ में हजारों किस्म के चावल उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में अनेक स्टॉल लगे, अलग-अलग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। अंबिकापुर के गांधीनगर इलाके में आज सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बबलू मंडल के रूप में हुई है, जो सुभाष नगर का निवासी बताया जा रहा है। लाश मिलने की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की हालत को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को जेएसपीएल ब्लॉक और रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव कटे हुए हालत में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है। मृतक के शरीर पर गुलाबी और पीले रंग का कंबल था तथा पैरों में काले रंग की रबर चप्पल पहने हुए है। शव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब का चुनावी दंगल पूरी तरह सज चुका है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही पत्रकारिता जगत के बड़े-बड़े सूरमा मैदान में उतर आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए जहां 6 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं, वहीं महासचिव पद के लिए 8 दावेदार हैं। कुल मिलाकर अलग-अलग पदों के लिए 38 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। सबसे दिलचस्प और कांटे की टक्कर अध्यक्ष पद को लेकर देखने को मिल रही है।अध्यक्ष पद की दौड़ में तीन पूर्व अध्यक्ष आमने-सामने हैं। चार बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसद्कर, पूर्व अध्यक्ष के.के. शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष प्रफुल्ल…
मकर संक्रांति पर दान फलदायी होता है लेकिन इस दिन कुछ चीजें भूलकर भी दान नहीं करना चाहिए, शास्त्रों के अनुसार इससे शनि नाराज हो सकते हैं, व्यक्ति पुण्य की जगह पाप का भागी बनता है। मकर संक्रांति के दिन तेल का दान नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन तेल का दान करने पर शनि के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है। सेहत संबंधी समस्याएं होने लगती है। रिश्तों में खटास आ सकती है। सुख-शांति भंग हो सकती है। मकर संक्रांति लोहे से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता अनुसार इससे घर-परिवार में झगड़े…

