Author: Khabar World

KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक आत्मीय और सहज रूप उस समय देखने को मिला, जब उन्होंने कुम्हार के चाक पर स्वयं मिट्टी का दीया और कलश गढ़कर पारंपरिक शिल्प के प्रति सम्मान और जुड़ाव का सशक्त संदेश दिया। अवसर था सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक का, जिसमें शामिल होने वे कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे थे। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक के साथ परिसर में स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसी प्रदर्शनी में सोनहत विकासखंड निवासी शिल्पकार श्री देवी दयाल प्रजापति इलेक्ट्रिक चाक पर मिट्टी से दीया और…

Read More

*सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा: वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 50 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान को स्वीकृति, 543 विकास कार्यों को मंजूरी* KWNS –  रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में सरगुजा संभाग के जिलों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर नई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने सरगुजा और बस्तर क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता…

Read More

KWNS –  व्यास पाठक , रायपुर। तंजानिया में सोने की खदान में भागीदारी दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देश छोड़कर वियतनाम भागने की तैयारी में था, लेकिन उसके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के कारण एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रार्थी समर्थ बरडिया ने 21 जनवरी 2026 को थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि यश राजेश शाह नामक युवक ने स्वयं को तंजानिया में सोने की खदान का…

Read More

KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। राजधानी में 23 जनवरी से लागू पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के बाद नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करने के लिए रायपुर पुलिस ने पहली बार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा सोमवार को इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस विशेष टीम का मुख्य उद्देश्य शहर में मादक पदार्थों की तस्करी, सप्लाई नेटवर्क और नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। डीसीपी क्राइम की सीधी निगरानी नवनिर्मित टास्क फोर्स की कार्यप्रणाली की सीधी मॉनिटरिंग डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला द्वारा की जाएगी। वहीं एसीपी…

Read More

KWNS –  रायपुर। दृढ़ इच्छाशक्ति, अटूट आत्मविश्वास और संगीत के प्रति समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि शारीरिक सीमाएं सफलता की राह में अवरोध नहीं बनतीं। दृष्टि दिव्यांगता को चुनौती देते हुए श्री अभिनंदन नशीने ने आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की ऐसी प्रेरक कहानी रची है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित रायपुर मठपुरैना स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में वर्ष 2006 में कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले अभिनंदन ने वर्ष 2019 में बारहवीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालयीन शिक्षा के…

Read More

KWNS – सुकमा। बस्तर संभाग में “नक्सल मुक्त बस्तर” के संकल्प को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत माओवादी संगठन में सक्रिय 22 सदस्यों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। सरेंडर करने वालों में एक महिला माओवादी भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी आत्मसमर्पित नक्सली छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति तथा सुकमा पुलिस के “पूना मारगेम” (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान से प्रभावित होकर सामने आए हैं। अंदरूनी क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सड़कों का विस्तार और सरकारी योजनाओं…

Read More

*‘शिक्षा संवाद 2026’ का भव्य शुभारंभ—उच्च शिक्षा, कौशल और रोजगार को जोड़कर विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा तय* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा और कौशल विकास के भविष्य पर केंद्रित फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शिक्षा संवाद 2026’ का आज रायपुर के कोर्टयार्ड मैरियट में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया। इस आयोजन का संचालन उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया, जिसमें एलिट्स टेक्नोमीडिया सहयोगी संस्था के रूप में जुड़ा रहा। ‘विकसित छत्तीसगढ़ के लिए शिक्षा, कौशल और रोजगार का सेतु’ थीम पर आधारित उद्घाटन सत्र में उच्च शिक्षा…

Read More

KWNS – अभनपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार बस के नीचे आ गए। हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं साथ में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को रायपुर जिले के 48 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से सुबह 7 बजे और दोपहर 12 बजे किया जाएगा। गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए संबंधित अधिकारियों को परिवहन अधिकारी तथा उड़नदस्ता अधिकारी के रूप में नियुक्त…

Read More

*मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय में बोटिंग और वाटर स्पोर्ट सुविधाओं का किया अवलोकन, ओपन थिएटर का किया लोकार्पण* KWNS –  रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने झुमका जलाशय में बोटिंग करते हुए क्षेत्र के मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया तथा यहां विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री  साय ने झुमका जलाशय में शिकारा पर सवार होकर नौका विहार किया। चारों ओर हरियाली, शांत जलराशि और कमल के फूलों से…

Read More