Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भीषण गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। इस दौरान मध्य क्षेत्र में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश हुई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशभर में आज कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। रायपुर में जिला कांग्रेस भवन में दोपहर 12:30 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में सोमवार को भाजपा द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा है। आक्रोश रैली दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम में सम्मेलन के साथ समाप्त होगी। इस जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत सभी मंत्री और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और प्रमुख नेता शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।शाम 4 बजे वह रायपुर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक जन-आक्रोश महिला पद यात्रा में शामिल होंगे। पद यात्रा इनडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक होगी। इसके बाद सीएम हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए स्टेट प्लेन से रवाना होंगे। जांजगीर चांपा स्थित आनंदम निधिवन रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं रात 9:40 बजे फिर बिलासपुर से रायपुर के लिए लौटेंगे।
किसानों को रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुदेशन प्रक्षेत्रों में भी होगा अक्ती तिहार का आयोजन KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अक्षय तृतीया के अवसर पर कल ‘‘अक्ती तिहार’’ का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के पास स्थित प्रक्षेत्र में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित राज्य स्तरीय अक्ती तिहार समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे। समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे। अक्षय तृतीया के अवसर…
अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण में लगे लोगों में मचा हड़कंप खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की। रायपुर से पहुंची सेंट्रल प्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने रविवार को देवखोल और भालूमाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खनन स्थलों का चिन्हांकन किया और उन्हें ब्लास्टिंग कर स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स, जिसमें खनिज, वन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे, ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। टीम ने बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी छात्रावासों एवं आश्रमों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ नियमित नि:शुल्क योग प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा चयनित योग प्रशिक्षकों की समीक्षा बैठक डाइट कॉलेज बीजापुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक माननीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग रूपनारायण सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुई। छात्रावासों एवं आश्रमों में संचालित योग गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने योग प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति, सहभागिता, और संचालन में आने वाली समस्याओं एवं कमियों की जानकारी ली। इस दौरान प्रशिक्षकों ने अपने अनुभव साझा…
बस्तर से बंदरगाह तक सीधी राह, इकोनॉमिक कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई दिशा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) एक क्रांतिकारी कदम साबित होने जा रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा यह 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर न केवल दूरियों को कम करेगा, बल्कि बस्तर के स्थानीय उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों तक पहुँच प्रदान कर लैंड-लॉक्ड क्षेत्र की बाधाओं को समाप्त करेगा। दुर्गम घाटों से मुक्ति और समय की बड़ी बचत वर्तमान में जगदलपुर से विशाखापट्टनम की यात्रा ओडिशा के कोरापुट और जयपुर के कठिन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के धौड़ाई-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर पल्ली बाईपास के पास आज रविवार को एक सड़क हादसे में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बस आमदई माइंस क्षेत्र से आ-जा रही थी, तभी पल्ली बाईपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। सभी घायलों को तत्काल धौड़ाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव का है। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब चार साल पहले दोनों ने घर से भागकर विवाह कर लिया था।…

