खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के धौड़ाई-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर पल्ली बाईपास के पास आज रविवार को एक सड़क हादसे में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बस आमदई माइंस क्षेत्र से आ-जा रही थी, तभी पल्ली बाईपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई।
सभी घायलों को तत्काल धौड़ाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक का केबिन भी क्षतिग्रस्त हाे गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, आस-पास के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ यातायात व्यवस्था काे बहाल करवाया । पुलिस मामले की जांच कर रही है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


