खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी छात्रावासों एवं आश्रमों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ नियमित नि:शुल्क योग प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा चयनित योग प्रशिक्षकों की समीक्षा बैठक डाइट कॉलेज बीजापुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक माननीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग रूपनारायण सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुई। छात्रावासों एवं आश्रमों में संचालित योग गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।
उन्होंने योग प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति, सहभागिता, और संचालन में आने वाली समस्याओं एवं कमियों की जानकारी ली। इस दौरान प्रशिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं से संबंधित मुद्दों को भी सामने रखा। रूप नारायण सिन्हा ने आश्वासन दिया कि योग आयोग द्वारा जल्द ही प्रशिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ समाज निर्माण पर जोर दिया।
बैठक में नशामुक्ति अभियान के तहत उपस्थित सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके।बैठक के पश्चात अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने बीजापुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने और समग्र विकास के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर योगीराज साहू प्राचार्य एवं प्रधान, आर्य समाज बैद्यनाथपारा रायपुर, डॉ. राकेश ठाकुर चिकित्सा अधिकारी आयुष, रविकांत कुंभकार परिवीक्षा अधिकारी, डॉ. ज्योति साहू, हरप्रसाद खांडे समाज कल्याण विभाग, भूपति नक्का सहित योग प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।
Trending
- योग और नशामुक्ति से गढ़ा जाएगा ‘स्वस्थ बस्तर’, योग आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
- बस्तर के विकास को लगेंगे पंख: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से 4 घंटे में तय होगा समंदर तक का सफर
- नारायणपुर भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत, 17 यात्री घायल, 3 गंभीर
- प्रेम विवाह के 4 साल बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिले शव
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर घमासान: “70 करोड़ महिलाओं से विश्वासघात”, सीएम साय ने कांग्रेस को दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी
- अबूझमाड़ के ‘अंधेरे’ से ‘उजाले’ की ओर: धानोरा में ITBP के मेडिकल कैंप में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब
- बस्तर के लिए बड़ी राहत: मेकाज में अब सर्वाइकल कैंसर और टीबी का बचाव कवच, नि:शुल्क टीकाकरण की शुरुआत
- बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान


