खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भीषण गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। इस दौरान मध्य क्षेत्र में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से हल्की राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश हुई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। संभावना है कि अगले दो दिनों में एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलेगी। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और तेज हवा (40-50 KMPH) चलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय उड़ीसा तक झारखंड तक विस्तारित है। दूसरा उत्तर दक्षिण द्रोणी का मन्नार की खाड़ी से उत्तर अन्दरूनी कर्नाटक तक फैला हुआ है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक बिहार, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग, बांग्लादेश तक विस्तारित है। एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरुनी कर्नाटक तक विस्तारित है। इन मौसम प्रणालियों के कारण आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। दक्षिणी इलाके में वर्षा का मुख्य क्षेत्र रह सकता है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। साथ ही रातें भी गर्म महसूस हो सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
Trending
- महिला आरक्षण पर भाजपा फैला रही भ्रम, परिसीमन का षड्यंत्र विफल- विक्रम मंडावी
- बिलासपुर में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 245 किलोग्राम गांजा जब्त, हाईटेक घेराबंदी में दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- बल्ले की धमक से सचिन का दिल जीतने वाला ‘मड़डाराम’ अब करेगा ‘क्रिकेट के भगवान’ से मुलाकात
- कच्चे माइंस में भारी ब्लास्टिंग से दहला गांव, कई घरों में आई दरारें; ग्रामीणों का भारी आक्रोश
- बिना नींव के ‘खड़ा’ कर दिया स्कूल, डंडे की चोट से भरभरा रही दीवारें; जांच के आदेश
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन
- नांदघाट एनीकट का होगा कायाकल्प: ₹4.24 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी


