Author: Khabar World

KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के बजट 2026–27 में युवाओं और छात्रों को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 33 करोड़ रुपये का विशेष बजट आवंटित किया है, जिससे राज्य के युवाओं को करियर निर्माण में ठोस सहायता मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सहायता इस प्रावधान का उद्देश्य राज्य के उन छात्रों को सहयोग देना है जो UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग और अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इससे कोचिंग, अध्ययन सामग्री…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के बजट में महिलाओं को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण के दौरान महिला सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने का स्पष्ट संकेत दिया। सरकार का दावा है कि यह बजट महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। बेटियों के भविष्य के लिए ‘रानी दुर्गावती योजना’ सरकार ने ‘रानी दुर्गावती योजना’ के तहत बड़ा ऐलान किया है। इस योजना में राज्य की बच्चियों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर…

Read More

KWNS – संतोष पाठक, मुंगेली। जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में आयोजित ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका को राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार और सेवा का आंदोलन है। पार्टी की वैचारिक यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर आज तक के संघर्ष और समर्पण को स्मरण किया तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रीय एकता के संकल्प को प्रेरणास्रोत…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में निरामय आरोग्य संस्थान रायपुर को एम्बुलेंस प्रदान किए। उन्होंने लोकभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने स्वेच्छानुदान मद से एम्बुलेंस की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इन वाहन का उपयोग निरामय आरोग्य संस्थान में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब बिक्री को लेकर स्थिति एक बार फिर बदल गई है। राज्य सरकार ने अब होली पर शराब बिक्री की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आबकारी विभाग जल्द ही औपचारिक आदेश जारी करेगा। दरअसल, नई आबकारी नीति में पहले तय सात ड्राई डे में से तीन दिन—होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी)—को हटाने का फैसला किया गया था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि इन अवसरों पर शराब दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन अब सरकार ने अपना रुख बदलते हुए होली पर…

Read More

KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए विकास की नई दिशा तय करने का दावा किया। बजट में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधानों के साथ राजधानी रायपुर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने हेतु मेट्रो रेल सर्वे तथा AI सेंटर जैसी बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बस्तर से रायपुर तक बड़ी घोषणाएं वित्त मंत्री ने बस्तर क्षेत्र के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो नई एजुकेशन सिटी की स्थापना को मंजूरी दी, जिसके लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं इंद्रावती नदी…

Read More

KWNS – व्यास पाठक , रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 का अपना तीसरा बजट पेश किया। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक विकास और शहरी अधोसंरचना को प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं का प्रावधान किया गया है। आने वाले वर्षों में इन योजनाओं का प्रभाव प्रदेश के समग्र विकास पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद है। राजधानी रायपुर के लिए नए फ्लाईओवर, कालीबाड़ी अस्पताल के विस्तार तथा प्रदेश के पहले शासकीय होम्योपैथिक कॉलेज की स्थापना की घोषणा विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक नजर…

Read More

KWNS – रायपुर l भारतीय सेना में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। सेना में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army (www.joinindianarmy.nic.in�) पर जाकर 1 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) का आयोजन जुलाई–अगस्त 2026 में किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) और भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती कार्यालय के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य…

Read More

KWNS -व्यास पाठक ,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों और राजधानी की लचर यातायात व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष के ही विधायक सुनील सोनी ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप को कटघरे में खड़ा कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने सड़क हादसों को रोकने के मास्टर प्लान और रायपुर में बंद पड़ी सिटी बसों के संचालन को लेकर तीखे सवाल पूछे। प्रदेश में सड़क हादसों का बढ़ता ग्राफ आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, जहां रोजाना औसतन 18–19 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। राजधानी रायपुर में सस्ती…

Read More

KWNS –  व्यास पाठक, रायपुर lरायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज विधानसभा में राज्य सरकार का बजट पेश कर रहे हैं। बतौर वित्त मंत्री यह उनका लगातार तीसरा बजट है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने राज्य के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने अपने निवास पर विशेष पूजा-अर्चना की और उसके बाद वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। वे बजट के ब्रीफकेस के साथ अपनी धर्मपत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ नजर आए। सदन रवाना होने से पहले…

Read More