नई दिल्ली। 1 मई, शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर रिलीज़ हुई ‘राजा शिवाजी’ महज एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं है, बल्कि स्वराज (स्वशासन) और मराठा पहचान की भावना को जगाने वाली एक गाथा है। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और स्टारर इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज क्रिएट हो गया था। वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे देखन के लिए लोग भी थिएटर में उमड़ पड़े। इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ ने शानदार ओपनिंग की है। चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ कमाए हैं?
‘राजा शिवाजी’ ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है?
‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनछुए पहलू दिखाए गए हैं जिसकी वजह से ये एक इमोशनल और पावरफुल फिल्म बन गई है। बता दें कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हुई। वहीं इसका दो बड़ी फिल्मों जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ और ममूटी-मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ से क्लैश भी हुआ। हालांकि ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी और पहले दिन ज्यादा संख्या में दर्शक खींचने में कामयाब रही। खासतौर पर मराठी वर्जन में इसने अच्छा बिजनेस किया है। इसी के साथ इसने अपने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में खाता खोला है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसमें मराठी वर्जन में फिल्म ने 8 करोड़ और हिंदी भाषा में 3.35 करोड़ कमाए हैं।
हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
‘राजा शिवाजी’ ने ‘मणिकर्णिका’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को दी मात
‘राजा शिवाजी’ ने ‘मणिकर्णिका’ (2019) के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 8.75 करोड़ कमाए थे। हालांकि ये ओम राउत और अजय देवगन की तान्हाजी (2020) के पहले दिन के कलेक्शन 15.10 करोड़ और लक्ष्मण उटेकर और विक्की कौशल की छावा (2025) के 33.50 करोड़ को मात नहीं दे पाई।
‘राजा शिवाजी’ के बारे में
‘राजा शिवाजी’ का निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले किया है और इसे जियो स्टूडियोज द्वारा प्रेजेंट किया गया है। फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 15 मिनट है। वहीं ‘राजा शिवाजी’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रितेश देशमुख ने लीड रोल प्ले किया है। वहीं अन्य कलाकारों में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, बोमन ईरानी, जेनेलिया डिसूजा और अमोल गुप्ते सहित कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है।
Trending
- भीषण गर्मी में काल बनी नदी, डूबने से दो मासूमों की मौत; गांव में छाया सन्नाटा
- रायपुर में IPL का महासंग्राम: 10 और 13 मई को भिड़ेंगी दिग्गज टीमें, कल से खुल रहा है ‘टिकट विंडो’
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का धमाका: रितेश देशमुख की फिल्म ने पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
- सावधान! तरबूज के साथ इन 4 चीजों का मेल बन सकता है ‘स्लो पॉइजन’, मुंबई की घटना ने दहलाया देश
- भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित
- बिलासपुर जोन: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, गोंदिया में निर्माण कार्य के चलते 18 ट्रेनें रद्द


