KWNS – व्यास पाठक, रायपुर lरायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज विधानसभा में राज्य सरकार का बजट पेश कर रहे हैं। बतौर वित्त मंत्री यह उनका लगातार तीसरा बजट है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने राज्य के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने अपने निवास पर विशेष पूजा-अर्चना की और उसके बाद वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। वे बजट के ब्रीफकेस के साथ अपनी धर्मपत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ नजर आए। सदन रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
राजनीतिक विशेषज्ञों और आर्थिक जानकारों का मानना है कि इस तीसरे बजट में सरकार का मुख्य फोकस बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि क्षेत्र में नवाचार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर हो सकता है। वित्त मंत्री के रूप में ओपी चौधरी के इस बजट से प्रदेश की जनता को बड़ी राहत और नई योजनाओं की उम्मीद है। फिलहाल सदन में बजट भाषण जारी है, जिसके बाद बजट की मुख्य घोषणाएं स्पष्ट हो सकेंगी।


