KWNS – रायपुर l भारतीय सेना में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। सेना में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army (www.joinindianarmy.nic.in�) पर जाकर 1 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) का आयोजन जुलाई–अगस्त 2026 में किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) और भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा।
भर्ती कार्यालय के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अग्निवीर पदों की संख्या सीधे तौर पर कुल पंजीयन पर निर्भर करती है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों से युवाओं में सेना के प्रति बढ़ते उत्साह का संकेत मिलता है।
वर्ष 2023–24: 14,153 पंजीयन पर 895 पद
वर्ष 2024–25: 19,355 पंजीयन पर 731 पद
वर्ष 2025–26: 28,547 पंजीयन (रिकॉर्ड)
इस बढ़ती भागीदारी को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए लगभग 1100 से 1300 पद आवंटित हो सकते हैं।
सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है, इसलिए निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है।


