Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पूर्ण हों सुशासन तिहार की तैयारियां- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बिलासपुर में मौसम का ‘यूटर्न’: न्यायधानी में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली बड़ी राहत
- सुकमा का गोगुंडा: बंदूक की गूंज से ‘विकास की किलकारी’ तक का ऐतिहासिक सफर
- ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम: रत्नावली कौशल
- निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- भीषण गर्मी का तांडव: कांकेर में 40°C के पार पहुंचा पारा, प्यास बुझाने जंगलों से बस्तियों की ओर पलायन कर रहे वन्यजीव
- भानुप्रतापपुर में माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी
- कांकेर-नारायणपुर सरहद पर बड़ा आईईडी विस्फोट; DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल
Author: Khabar World
पुनर्वास केंद्र के 116 आत्मसमर्पित युवाओं का बना मतदाता कार्ड खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब लोकतंत्र से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक पहल की है। सुकमा जिले के पुनर्वास केंद्र में निवासरत 116 हितग्राहियों का मतदाता परिचय पत्र (वोटर आईडी कार्ड) बनाकर उन्हें मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया गया है। जिला शासन के इस सकारात्मक कदम से अब ये पुनर्वासित युवा अपने मताधिकार का प्रयोग कर पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का चयन कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम लोगों का सभी विकासखण्ड में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर टी बी स्क्रीनिंग किया जा रहा है साथ में टी बी मुक्त भारत अभियान की जानकारी, टी बी के लक्षण,उपचार,बचाव की संपूर्ण जानकारी उच्चोखिम लोगों को साझा किया जा रहा है। इसी क्रम में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तहत 8 अप्रैल को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के साजा जनपद अंतर्गत ग्राम केहका निवासी बिहारी पिता दुखित की जीवन यात्रा आज एक प्रेरणादायक कहानी बन चुकी है। कुछ वर्ष पहले तक उनका परिवार एक छोटे से कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहा था, जहाँ हर दिन संघर्ष और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। मिट्टी की दीवारें और खपरैल की छत मानसून के मौसम में बड़ी परेशानी का कारण बनती थीं, जिससे पूरा परिवार भय और असुविधा में जीने को मजबूर था। बरसात के दिनों में हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो जाते थे। छत से टपकता पानी, दीवारों में सीलन और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना माकड़ी में प्राथी राजेन्द्र सोरी पिता लखीराम सोरी निवासी भतवा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने जीजा मृतक मेहन्दु मरकाम पिता स्व. राजूराम मरकाम उम्र 30 वर्ष निवासी गम्हरी व अपनी पत्नी के साथ मोटर सायकल से बालोण्ड से ग्राम भतवा जा रहे थे, मोटर सायकल को मेहन्दु मरकाम चला रहा था, ग्राम बागबेड़ा व ग्राम खुड़ी के मध्य अज्ञात मोटर सायकल में सवार व्यक्ति के द्वारा ईंट से मेहन्दु मरकाम के सीने में प्राण घातक हमला करने से मेहन्दु के सीने में गंभीर चोट आयी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परिवहन विभाग के अंतर्गत परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 19 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। बस्तर जिले में इस परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा का आयोजन निर्धारित रविवार 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 01ः15 बजे तक किया जाएगा, जिसके लिए पूरे जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर श्री छिकारा ने परीक्षा के सफल संचालन के…
गांव चलो बस्ती चलो अभियान 2026 का शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत सुदूर एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत टिंडोड़ी में गांव चलो – बस्ती चलो अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अभियान में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अभियान के तहत ग्राम टिंडोड़ी, धुसावाड़ा, करेमरका सहित आसपास के गांवों में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं- उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। मजदूरी के लिए महाराष्ट्र जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन सोमनपल्ली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 25 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि वाहन में नाबालिग बच्चे भी सवार थे, जो मजदूरी के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक बारेगुड़ा क्षेत्र से करीब 45 से 50 मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर मिर्ची तोड़ने के काम के लिए महाराष्ट्र जा रहे थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वनमंत्री केदार कश्यप के पहल पर जगदलपुर वनवृत्त के चार वनमण्डलों के 75 समितियों के 570 मेधावी छात्र-छात्राओं को 41 लाख 64 हजार की राशि तेन्दुपत्ता तोड़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया गया है। जिसमें सर्वाधिक बीजापुर वन मण्डल के मेधावी बच्चे शामिल है जिनकी संख्या 309 है। वन विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर वनवृत्त के चार वन मण्डल, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर वनमण्डल में वर्ष 2023-2024 में 570 मेधावी छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए हैं। यह प्रोत्साहन राशि उस मेधावी छात्र-छात्राओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ है, लेकिन जहां भी गड़बड़ी मिली है, वहां सुधार किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर साड़ियां बदली जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी गई साड़ियों की लंबाई और गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक्शन लिया है। विभाग के मुताबिक, केंद्र सरकार के प्रावधान के तहत हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को साल में दो साड़ी यूनिफॉर्म दी जाती है। इसके लिए प्रति साड़ी 500 रुपए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास से अछूता रहा कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम हेटारकसा आज बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। जहां पहले सड़क, संचार और मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच मुश्किल थी, वहीं अब शासन के नक्सल उन्मूलन अभियान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव में विकास दिखने लगा है। नक्सल प्रभाव के कारण वर्षों तक इस क्षेत्र में योजनाओं का क्रियान्वयन चुनौतीपूर्ण रहा। दुर्गम भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा कारणों से पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही थी। ग्रामीण, कुएं और नालों पर निर्भर थे, और गर्मी के दिनों में…

