खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। मजदूरी के लिए महाराष्ट्र जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन सोमनपल्ली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 25 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि वाहन में नाबालिग बच्चे भी सवार थे, जो मजदूरी के लिए जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक बारेगुड़ा क्षेत्र से करीब 45 से 50 मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर मिर्ची तोड़ने के काम के लिए महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान सोमनपल्ली के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे में 25 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से 13 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेफर किया गया। 3 घायलों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


