खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परिवहन विभाग के अंतर्गत परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 19 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। बस्तर जिले में इस परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा का आयोजन निर्धारित रविवार 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 01ः15 बजे तक किया जाएगा, जिसके लिए पूरे जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
कलेक्टर श्री छिकारा ने परीक्षा के सफल संचालन के मद्देनजर नोडल अधिकारी के सहयोग हेतु सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख ब्रजभूषण देवांगन और आशीष साहू को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही सभी 21 केंद्रों के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। इन पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने आवंटित केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात समस्त गोपनीय सामग्री जमा की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है ताकि सुरक्षा और गोपनीयता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। सभी नियुक्त अधिकारी व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और चयन प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे।
Trending
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


