खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना माकड़ी में प्राथी राजेन्द्र सोरी पिता लखीराम सोरी निवासी भतवा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने जीजा मृतक मेहन्दु मरकाम पिता स्व. राजूराम मरकाम उम्र 30 वर्ष निवासी गम्हरी व अपनी पत्नी के साथ मोटर सायकल से बालोण्ड से ग्राम भतवा जा रहे थे, मोटर सायकल को मेहन्दु मरकाम चला रहा था, ग्राम बागबेड़ा व ग्राम खुड़ी के मध्य अज्ञात मोटर सायकल में सवार व्यक्ति के द्वारा ईंट से मेहन्दु मरकाम के सीने में प्राण घातक हमला करने से मेहन्दु के सीने में गंभीर चोट आयी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर मर्ग जांच से अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्ति के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में थाना माकड़ी एवं सायबर सेल कोण्डागांव का संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्ति का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही धनीराम मण्डावी पिता सुकालूराम मण्डावी उम्र 35 वर्ष निवासी खुड़ी थाना माकड़ी को ग्राम ओण्डरी से घेराबंदी कर पकड़कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से आज गरूवार को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, सउनि बोडकूराम नेताम, प्रआर. मीनाराम मण्डावी, महाराणा प्रताप भुआर्य, आरक्षक योगेन्द्र ध्रुव, केमेन्द्र उइके, प्रकाश मण्डावी, श्यामलाल मण्डावी, साइबर टीम कोण्डागांव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र बघेल, प्रआर. अजय बघेल, नरेन्द्र कश्यप, आरक्षक- संतोष कोड़ोपी, बलदेव शोरी, बिरजू शोरी का योगदान रहा।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


