Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
- IPL 2026: RCB की ‘विराट’ जीत से अंक तालिका में भूचाल, क्या दिल्ली के लिए बंद हुए प्लेऑफ के दरवाजे?
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा की घोषित उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा कल गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वहीं चर्चा है कि पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय भी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं और वे डमी प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर सकते हैं। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। लक्ष्मी वर्मा ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रामानुजगंज। होली का उल्लास उस वक्त मातम में बदल गया जब रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर साल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 4 बजे लावा रोड पर ग्लेंजा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े साल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने आज बुधवार काे नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षणार्थियों के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल लगाकर, मिष्ठान वितरण कर और होली गीतों पर सामूहिक नृत्य कर भाई-चारे और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने प्रशिक्षणार्थियों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता का वातावरण देखा गया। बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने इसे आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द्र के साथ आगे बढ़ने का पर्व बताया। जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि सनातन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में आज, 4 मार्च धुलेंडी का पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकाें में भी लोग रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं और भाई-चारे का यह उत्सव धूमधाम से जारी है। जगदलपुर सहित पूरे जिले में लोग टोलियों में निकलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा रहे हैं। बच्चों में पिचकारी और गुब्बारों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। होली के उपलक्ष्य पर राज्य एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष नेतृत्व ने बस्तर के सुरक्षा कैंप एवं बेस कैंप का दौरा कर वहां तैनात जवानों को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं और उनका मनोबल बढ़ाया। होली के अवसर पर शीर्ष पुलिस एवं केंद्रीय बल नेतृत्व जवानों के बीच की उपस्थिति केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि नेतृत्व और जवानों के बीच अटूट विश्वास एवं एकजुटता का प्रतीक है। बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों के उन सभी छग.पुलिस/सीआरपीएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी/एसएसबी/सीएपीएफ जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जो त्योहारों के दौरान भी अपने परिवारों से दूर रहकर क्षेत्र की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आत्मसमर्पित नक्सली नेता भूपति, जो कभी प्रतिबंधित नक्सली संगठन की पोलित ब्यूरो व केंद्रीय समिति का सदस्य रहा और केंद्रीय वैचारिक प्रभारी के तौर पर नक्सली विचारधारा की देश भर में अगुवाई करते हुए वर्षों तक हिंसा की उस राह पर चला, जहां उत्सव की जगह जंगल की जंग थी, लेकिन आत्मसमर्पण के बाद आत्मसमर्पित नक्सली नेता भूपति इस बार बारूद की जगह रंग और गुलाल में सराबोर दिखा । छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ उसने होली मनाई। इस बार उसके हाथ में हथियार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और हर्षोल्लास के वातावरण में रंग और उल्लास से सराबोर इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री साय को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी, वहीं मुख्यमंत्री साय ने भी आत्मीयता के साथ सभी को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और स्नेह, विश्वास तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला प्रशासन ने 232 ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत के 15 वार्डों को ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन क्षेत्रों में पिछले दो वर्षों में बाल विवाह का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है, उन्हें प्रमाणित कर आधिकारिक घोषणा की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने सूची जारी कर सात दिनों के भीतर दावा-आपत्ति मांगी है। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर जिले में यह कार्रवाई शुरू की गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायतों और वार्डों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। एक आरक्षक अपने साथियों के साथ आधी रात को एक युवक के घर पहुंचा। उसने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया। इसके बाद युवक को जबरदस्ती स्कार्पियो में बैठाकर ले गया और बंधक बनाकर नशीले पदार्थों के केस में फंसाने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई। आखिर में उन्होंने 54 हजार रुपए वसूल लिए और वहां से चले गए। उनके चंगुल से छूटने के बाद युवक अपने परिजन के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूर्व में पुलिस गाड़ी चलाने वाले चार युवकों को गिरफ्तार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली हुड़दंग के दौरान युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या के बाद समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल है। समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी है। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे…

