खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने आज बुधवार काे नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षणार्थियों के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल लगाकर, मिष्ठान वितरण कर और होली गीतों पर सामूहिक नृत्य कर भाई-चारे और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने प्रशिक्षणार्थियों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता का वातावरण देखा गया। बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने इसे आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द्र के साथ आगे बढ़ने का पर्व बताया। जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति के पर्व सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने होली को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकजुट करने वाला पर्व बताया।
उन्हाेने युवाओं से अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना था। पूर्व सैनिकों और प्रशिक्षणार्थियों के इस संयुक्त उत्सव ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


