खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा की घोषित उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा कल गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वहीं चर्चा है कि पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय भी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं और वे डमी प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर सकते हैं।
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। लक्ष्मी वर्मा ने अपना नामांकन पत्र पहले ही खरीद लिया है। नामांकन पत्र लेने के लिए संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप विधानसभा पहुंचे थे।
सूत्रों के अनुसार, यदि कांग्रेस बाहरी नेता को मैदान में उतारती है, तो भाजपा नवीन मारकंडेय को डमी प्रत्याशी के रूप में उतार सकती है। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर कहा जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिलने की संभावना है।
हालांकि भाजपा की नजर कांग्रेस के प्रत्याशी पर टिकी हुई है। कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस आज देर रात या कल सुबह अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर सकती है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभी विधायकों को सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंचने का निर्देश दिया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


