खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला प्रशासन ने 232 ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत के 15 वार्डों को ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन क्षेत्रों में पिछले दो वर्षों में बाल विवाह का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है, उन्हें प्रमाणित कर आधिकारिक घोषणा की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने सूची जारी कर सात दिनों के भीतर दावा-आपत्ति मांगी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर जिले में यह कार्रवाई शुरू की गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायतों और वार्डों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं। इन दस्तावेजों में पिछले दो साल में बाल विवाह का कोई मामला सामने नहीं आने की पुष्टि की गई है।दस्तावेजों के परीक्षण के बाद इन क्षेत्रों को ‘बाल विवाह मुक्त’ प्रमाण पत्र जारी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए आम नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं से आपत्ति आमंत्रित की गई है। यदि किसी व्यक्ति या संस्था को प्रस्तावित सूची में शामिल किसी पंचायत या वार्ड में बाल विवाह की जानकारी हो तो वे प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) जगदलपुर में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत की जा सकती है। संबंधित पक्ष पंजीकृत डाक के माध्यम से भी साक्ष्य सहित आवेदन भेज सकते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


