Author: Khabar World

तीन सड़कों के निर्माण के लिए 14.28 करोड़ रुपए की मंजूरी खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से सूरजपुर जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 14.28 करोड़ रुपये है, जिनमें लगभग 9.80 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह मंजूरी वित्त विभाग की सहमति के उपरांत जारी की गई है, जिसका उद्देश्य जिले की आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देना है। स्वीकृत परियोजनाओं में बीरपुर अटल चौक से करमपुर सीमा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 419.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 708.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 227.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 408.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 425.8 मि.मी., गरियाबंद में 342.3 मि.मी., महासमुंद में 382.1 मि.मी. और धमतरी में 335.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। रक्षाबंधन पर्व के पहले छत्तीसगढ़ में देशभक्ति और भाईचारे की अद्भुत मिसाल पेश की गई। उत्तर बस्तर कांकेर की महिलाओं ने सीमाओं पर तैनात देश के जांबाज सैनिकों के लिए रक्षासूत्र और भावनाओं से भरे पत्र भेजकर यह जताया कि उनका रक्षक सिर्फ उनका भाई ही नहीं, बल्कि सरहद पर डटे वीर जवान भी हैं। यह पहल न केवल रक्षाबंधन को एक नया आयाम देती है, बल्कि देश के प्रति नागरिक जिम्मेदारी और भावनात्मक एकजुटता का भी परिचायक है। छत्तीसगढ़ की धरती से उठी यह आत्मीय भावना एक संदेश है दृ जब तक सैनिक जागते हैं,…

Read More

सूरज बाई को मिली आत्मनिर्भर जीवन का संबल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण क्षेत्रों की वृद्ध और जरूरतमंद महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। कोरबा जिले के विकासखंड कटघोरा के ग्राम धनरास निवासी 75 वर्षीय श्रीमती सूरज बाई अब पहले की तरह किसी से पैसे मांगने या उधार लेने को मजबूर नहीं हैं। राज्य सरकार से हर महीने 1,000 रुपये की सहायता सीधे उनके खाते में पहुंचा रही है, जिससे वह अपने उपचार, दवाइयों, फल-सब्जी तथा अन्य आवश्यक जरूरतों को आसानी से पूरा कर रही हैं। श्रीमती सूरज बाई बताती हैं कि…

Read More

सरकार की मदद से खेती में खुशहाली, किसानों का कहना-अब खेती मुनाफे का सौदा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खरीफ सीजन में इन दिनों राज्य के विभिन्न जिलों में खेती किसानी ने के कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। रोपा और बियासी का काम तेजी से जारी है। ऐसे में शासन द्वारा समय पर खाद बीज की उपलब्धता से किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है। इस कड़ी में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में बैमा-नगोई के किसानों के चेहरे भी खिल उठे है। उन्हे न तो लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है और न ही मंहगे दामों पर बाजारों से…

Read More

कोंडागांव जिले में 115 से अधिक बच्चों को मिला नया जीवन, शासन की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं से परिवारों को राहत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु जरूरतमंद और कमजोर आय वर्ग के बच्चों के लिए वरदान बनकर सामने आया है। इस योजना के तहत जन्मजात और गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है, जिससे न केवल बच्चों को नया जीवन मिल रहा है, बल्कि उनके परिवारों में भी खुशियों की वापसी हुई है। स्वास्थ्य विभाग कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरायु योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले के कुम्हारपारा निवासी पांच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा जिले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर भण्डारण व विक्रय पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार क़ो खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानो में दबिश देकर भरे हुए 41 नग एवं 1578 खाली घरेलु गैस सिलेंडर जब्त किया गया। जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डर भण्डारण कर अधिक दाम में विक्रय करने के संबंध में लगातार शिकायते प्राप्त होने पर जिला मुख्यालय में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हीरा सेल्स (हीरा किचन) से 02 भरे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई का मामला गूंजा। विपक्ष ने इस पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की मांग की। स्पीकर ने यह मामला हाईकोर्ट में लंबित होने का हवाला देते हुए सदन में चर्चा कराने की अनुमति नहीं दी। इससे नाराज़ विपक्ष सदन में हंगामा करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लगातार हो रहे हंगामा को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। सदन की कार्यवाही पुनः शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के परिवार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा। जहां से चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जहां से उन्हें रिमांड में लेने की तैयारी है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा। शराब घोटाला मामले में 8 अधिकारियों की टीम दबिश देने 2 गाड़ियों में पहुंची। खबर फैलते ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ईडी केंद्रीय संस्था है। पूर्व में जो भ्रष्टाचार हुआ था, उस पर ईडी काम कर रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा के अंतिम सत्र से पहले मीडिया से चर्चा में ईडी को लेकर भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि ED की अपनी जांच है, शराब घोटाला यहां हुआ था, यहां का कॉन्सेप्ट अन्य प्रदेशों में भी पहुंचाया गया था, दिल्ली -झारखंड। हम जानते…

Read More